कोरोना वायरस: 12 राज्यों से पुरी आने वाले यात्रियों के लिए अब जरूरी होगी निगेटिव कोरोना रिपोर्ट
कोरोना वायरस: पुरी आने वाले यात्रियों के अब जरूरी होगी निगेटिव कोरोना रिपोर्ट
भुवनेश्वर। ओडिशा के पुरी में बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए अब कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लाना जरूरी होगा। जिलाधिकारी समर्थ वर्मा ने मंगलवार को ये निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि 12 राज्यों से आने वाले लोगों को लिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट जरूरी की गई हैं। अगर कोई बिना निगेटिव रिपोर्ट के आता है तो उसे सात दिन के जरूरी आइसोलेशन में रहना होगा। ये 12 राज्य हैं- महाराष्ट्र, कर्नाटक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़, केरल और गुजरात।
Recommended Video

कोरोना के मामलों को देखते हुए पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने रविवार को मंदिर बंद रखने का भी फैसला लिया है। मंदिर प्रशासन ने मंदिर संचालन की नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। इसके अनुसार 12वीं शताब्दी का यह मंदिर आम लोगों के लिए रविवार को बंद रहेगा। सोमवार से शनिवार तक मंदिर में पूजा अर्चना कर सकेंगे। वहीं हर रविवार को मंदिर परिसर की सफाई की जाएगी।
ओडिशा के 10 जिलों में नाइट कर्फ्यू भी
इससे पहले ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने राज्य के दस जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाने का भी फैसला लिया है। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी को देखते हुए 5 अप्रैल से नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है। कर्फ्यू का वक्त रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक है। जिन जिलों में नाइट कर्फ्यू होगा, वो हैं- सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, बरगढ़, बोलंगीर, नुआपाड़ा, कालाहांडी, नवरंगपुर, कोरापुट और मलकानगिरी। यहां रात दस से सुबह पांच बजे तक किसी भी आवाजाही की इजाजत नहीं होगी। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं को ही अनुमति दी जाएगी।
देश में बढ़ रहे नए मामले
देश में बीते कुछ दिनों में कोरोना के नए मामलों में बढोतरी हुई है। देश में एक दिन में नए मामले अब एक लाख तक पहुंच गए हैं। देश में लगातार 90 हजार से ज्यादा मामले आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में एक्टिव केसों की संख्या साढ़े सात लाख से ज्यादा हो गई हैं।
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications