कोरोना: राहत पैकेज में सिर्फ गरीबों को मदद, मध्यम वर्ग के लिए कोई ऐलान नहीं
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गुरुवार को कोरोनो वायरस प्रकोप के चलते प्रभावित हुए गरीब लोगों के लिए बड़े राहत पैकेज का ऐलान किया है। कोरोना के चलते रोजगार से हाथ धो बैठे लोगों के लिए सरकार ने एकमुश्त राशि देने का ऐलान किया है। जो सीधे उनके खातों में भेजी जाएगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि यह 1.7 लाख करोड़ रुपये का पैकेज गरीबों और कमजोरों के नौ वर्गों को कैसे मदद करेगा, लेकिन यह नहीं बताया कि इस तरह के पैकेज को कैसे वित्त पोषित किया जाएगा।

सीतारमण ने लोगों को आश्वासन दिया कि, देश में भूख से कोई नहीं मरेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पहले से ही दवाब झेल रही अर्थव्यवस्था पर यह पैकेज राजकोषीय घाटे को और बढ़ा देगा। क्योंकि, सरकार के राजस्व में हाल ही में कमी देखने को मिल है। इस पैकेज में समाज के गरीब तबके को रहात दी गई है लेकिन मध्य वर्ग के लिए कोई ऐलान नहीं किया गया है। जो पहले ही आर्थिक परेशानियों में घिरा हुआ है।
वित्तमंत्री ने आने वाले हफ्तों में धीरे-धीरे लोगों की जरूरतों को पूरा करने का वादा कियाहै। उन्होंने मध्यम वर्ग के लिए कर अनुपालन समय सीमा के संदर्भ में कुछ रियायतें प्रदान की हैं। घोषणाओं से, यह स्पष्ट है कि सरकार का इरादा सबसे पहले समाज के सबसे कमजोर तबकों की मदद करना है। जब कि बड़े और छोटे, और मध्यम वर्ग के लिए राहत उपाय उनकी आर्थिक जरूरतों के अनुकूल हैं। क्या सरकार समाज के इन वर्गों को और राहत प्रदान करती है, यह देखना बाकी है। यहां देखें सरकार का आर्थिक राहत पैकेज...
1. योजना के तहत आठ कैटिगरी में किसान, मनरेगा, गरीब विधवा-पेंशनर्स-दिव्यांग, जनधन योजना-उज्ज्वला स्कीम, सेल्फ हेल्प ग्रुप (वुमन), ऑर्गनाइज्ड सेक्टर वर्कर्स को EPFO के जरिए, कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को मिलेगा डीबीटी का लाभ।
2. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को मुख्य रूप से दो हिस्सों में बांटा गया है। पहला-प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ गरीब लोगों को कवर किया जाएगा। इस योजना के तहत अगले तीन महीने तक पांच किलो चावल/गेहूं मुफ्त में दिया जाएगा। इसके अलावा एक किलो दाल हर परिवार को मुफ्त में मिलेगा।
3. गरीबों के लिए खाने का प्रबंध किया जाएगा। इसके अलावा डीबीटी के जरिए अकाउंट में पैसे ट्रांसफर भी किए जाएंगे।
4. 8.7 करोड़ किसानों के अकाउंट में अप्रैल के पहले हफ्ते में 2000 रुपये की किस्त डाल दी जाएगी।
5. देश में मनरेगा योजना का लाभ 5 करोड़ परिवारों को मिलता है। मनरेगा दिहाड़ी अब 182 से बढ़ाकर 202 रुपये कर दी गई है।
6. बुजुर्ग, दिव्यांग और विधवा को एकमुश्त 1000 रुपये दो किस्तों में अलग से दी जाएगी। यह अगले तीन महीने में दिया जाएगा। इसका लाभ करीब 3 करोड़ लोगों को मिलेगा।
7. कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे डॉक्टर, नर्स, आशा सहयोगी और अन्य मेडिकल स्टॉफ के लिए इंश्योरेंस की घोषणा की गई है। सरकार ने इन लोगों के लिए 50 लाख के मेडिकल इंश्योरेंस का ऐलान किया है। इसका लाभ करीब 20 लाख मेडिकलकर्मियों को मिलेगा।
8. योजना के तहत आठ कैटिगरी में किसान, मनरेगा, गरीब विधवा-पेंशनर्स-दिव्यांग, जनधन योजना-उज्ज्वला स्कीम, सेल्फ हेल्प ग्रुप (वुमन), ऑर्गनाइज्ड सेक्टर वर्कर्स (EPFO), कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को मिलेगा डीबीटी का लाभ।
9. वुमन सेल्फ हेल्प ग्रुप के लिए 20 लाख तक लोन का ऐलान किया गया है। इसका लाभ 7 करोड़ परिवारों को मिलेगा।
10. उज्ज्वला योजना के तहत देश के करीब 8.3 करोड़ परिवारों को गैस सिलिंडर मिला है। अगले तीन महीने तक उन्हें मुफ्त में गैस सिलिंडर मिलता रहेगा।
11. देश में महिलाओं के नाम पर करीब 20 करोड़ जनधन खाते खुले हैं। उनके अकाउंट में अगले तीन महीने तक 500-500 रुपये दिए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications