कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राहत की खबर, देश में रिकवरी रेट 35 फीसदी से ज्यादा हुआ
नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण के मामले शनिवार को चीन से ज्यादा हो गए हैं। इसके बीच कुछ राहत देने वाली खबर ये है कि देश में कोरोना मरीजों के रिकवरी रेट में सुधार हुआ है। देश में कोरोना संक्रमण के बाद ठीक हुए मरीज 35 फीसदी से ज्यादा हो गए हैं। वहीं कोरोना से होने वाली मौतों की दर भारत में 3.2 प्रतिशत हैं। जो दुनिया के दूसरे ज्यादातर देशों के मुकाबले काफी बेहतर हैं।

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 85,940 हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3970 नए मामले सामने आए हैं और 103 लोगों की मौत हुई है। आब तक कुल 2752 लोगों की जान अब तक इस वायरस के चपेट में आने से हुई है। देश में इस समय 53,035 एक्टिव केस हैं यानी इन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 30,153 मरीज अब तक रिकवर हुए हैं और ठीक होकर घर जा चुके हैं।
आंकड़ा देखा जाए तो देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद ठीक होने वाले लोग अब 35 प्रतिशत से ज्यादा हो गए हैं। रिकवरी रेट अब 35.086 फीसदी है। देश में कोरोना की मृत्यु दर की बात करें तो वह 3.20 प्रतिशत है, अब तक कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में 2752 लोगों की जान गई है।
महाराष्ट्र राज्य में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 1576 नए केस आए हैं। जिसके बाद राज्य में कोविड-19 के कुल मरीज 29,100 हो गए हैं। राज्य में अब तक 1068 लोगों की जान इस वायरस से जा चुकी है। महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा गुजरात और तमिलनाडु प्रभावित हैं। तमिलनाडु में कोरोना वायरस के अब तक 10,108 मामले हैं और 71 लोगों की मौत हो चुकी है। तमिलनाडु में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में बीते एक हफ्ते में बहुत तेजी देखी गई है। गुजरात में इस महामारी से 9931 लोग संक्रमित हैं और अब तक 606 लोगों की मौत हुई हैं। राजधानी दिल्ली में 8895 लोग संक्रमित हैं और 123 मौतें हुई हैं। राजस्थान में 4727 लोगों में संक्रमण मिला है और 125 मौतें हुई हैं। मध्य प्रदेश में 4595 केस आए हैं और 239 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 4057 केस अब तक आए हैं और 95 लोगों की मौत हो चुकी है।
31 मई तक बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन, 18 मई से ये छूट संभव












Click it and Unblock the Notifications