Coronavirus: कोरोना की तीसरी लहर मचाएगा तबाही, R-Value दूसरी लहर की पीक से भी ज्यादा

कोरोना की तीसरी लहर मचाएगा तबाही, R-Value 2.69

नई दिल्ली, 5 जनवरी। कोरोना की तीसरी लहर भारत में आ चुकी है। ओमिक्रॉन और कोरोना के डेल्टा वेरिएंट ने भारत में अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। संक्रमण की रफ्तार बहुत तेज है। रोजाना मामलों में दोगुनी बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के मामले 58 हजार को पार कर गया हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज देश में कोरोना के बढ़ते मामलों और ओमिक्रॉन को लेकर कई अहम जानकारी दी गई।

Coronavirus R-value 2 69 higher than peak of 2nd wave Know What Centre said on 3rd wave in India

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक देश में कोरोना की रफ्तार काफी तेज है। 30 दिसंबर को संक्रमण दर 1.1 फीसदी थी, जबकि 5 जनवरी को ये 5 फीसदी हो गई। वहीं इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीति आयोग के स्वास्थ्य सदस्य डॉ वीके पॉल ने कहा कि भारत में कोरोना का आर वैल्यू 2.69 है। वीके पॉल ने सरकारी आंकड़ों के हवाले से कहा कि दूसरी लहर के पीक के दौरान भी कोरोना का आर वैल्यू 1.69 था, वहीं वर्तमान में देश का का कोविड आर-नॉट वैल्यू 2.69 हो गया है। आपको बता दें कि आर नॉट वैल्यू के जरिए एक तय बिंदू पर महामारी के संक्रमण स्तर को समझने में मदद मिलती है।

R-Value 2.69 का मतलब है कि हर 100 व्यक्ति 269 लोगों को संक्रमित कर सकता है। वीके पॉल ने कहा कि सरकार अस्पताल की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। दिल्ली में 4 फीसदी लोगों को अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। जबकि मुंबई में 5 फीसदी लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं। जबकि पिछले साल दूसरी लहर के दौरान 20 फीसदी लोग अस्पतालों में भर्ती करवाए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+