कोरोना संक्रमित CM त्रिवेंद्र सिंह रावत को दिल्ली AIIMS में किया गया शिफ्ट, जानिए हेल्थ अपडेट
जानिए कोरोना संक्रमित CM त्रिवेंद्र सिंह रावत की कैसी है अब तबीयत, रविवार की शाम अस्पताल में किए गए थे भर्ती
Uttarakhand CM Trivendra Singh Rawat Health Update:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें दून मेडिकल कॉलेज ( Doon Hospital) अस्पताल देहरादून से दिल्ली एम्स में शिफ्ट कर दिया गया है। रविवार (27 दिसंबर) की शाम दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रावत को एडमिट किया गया था। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। जिसकी वजह से उनके फेफड़ों में इंफेक्शन पाया गया है, इसलिए उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। ये जानकारी उत्तराखंड सीएम ऑफिस की ओर सोमवार को दी गई।
Recommended Video

कैसी है सीएम रावत की हेल्थ?
सीएम रावत के डॉ. एनएस बिष्ट के अनुसार, मुख्यमंभी के सीने में संक्रमण का पता चला है। दून अस्पताल में कोविड -19 के नोडल अधिकारी डॉ. अनुराग अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को रविवार शाम को हल्का बुखार होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उनकी स्वास्थ्य की स्थिति ठीक है लेकिन एहतियात के तौर पर हमने उन्हें भर्ती होने की सलाह दी है।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि सीएम रावत के हेल्थ को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि डॉक्टरों द्वारा रावत की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
सीएम रावत के पत्नी और बेटे भी Covid-19 संक्रमित
रिपोर्ट के मुताबिक शनिवा (26 दिसंबर) को पहले सीएम रावत को तेज बुखार आया था। फिर उसके बाद उन्हें फेफड़ों में इंफेक्शन हुआ। 18 दिसंबर को सीएम रावत की कोरोना रिपोर्ट आई थी, जिसमें वो पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उन्हे होम आइसोलेशन में रखा गया था। सीएम रावत के बाद उनके बेटे और पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई और वो दोनों कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
सीएम रावत ने खुद दी थी कोरोना रिपोर्ट की जानकारी
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी खुद ही ट्विटर पर साझा की थी। सीएम रावत ने सूचना देते हुए लिखा था, ''मैंने कोरोना टेस्ट कराया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल मेरी तबीयत ठीक है। कोई लक्षण भी नहीं हैं। डॉक्टरों की सलाह पर मैं होम आइसोलेशन में रहने वाला हूं। मेरा आप सभी से अनुरोध है कि जो भी लोग बीते कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया खुद को आइसोलेट कर जांच करवाएं।''
उत्तराखंड में कोविड-19 की मौत के मामले में शनिवार (26 दिसंबर) को 13 और मौतें हुईं, जबकि 374 नए मामल आए। राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 89,218 हैं। वहीं भारत में कोरोना मरीजों के ठीक होने का आंकड़ा 97 लाख 40 हजार से ऊपर पहुंच गया है।












Click it and Unblock the Notifications