Coronavirus: चीन से भारत लौटे 7 लोग निगरानी में, AIIMS में तैयार किया गया अलग वार्ड
नई दिल्ली। चीन के वुहान में पनपा कोरोना वायरस अब भारत के लोगों को भी संक्रमित कर रहा है। ताजा जानकारी के तहत चीन से भारत लौटे सात भारतीयों को केरल में ऑब्वजर्वेशन में रखा गया है। इन लोगों में बुखार, कफ और गले में खराश के लक्षण देखे गए हैं। सात में से दो लोग कोच्चि, तीन त्रिशूर, कोझीकोड और पट्टनमथिट्टा में हैं। इस वायरस की वजह से चीन में अब तक 41 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में भी इस वायरस के लक्षण दो लोगों में देखे गए हैं।
Recommended Video

दुनियाभर में 1300 लोग संक्रमित
केरल में स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि केरल में सात लोगों के अलावा 73 लोगों को मेडिकल जांच में रखा गया है। इन लोगों को इनके घर में ही मेडिकल सर्विलांस में रखा गया है। शुक्रवार को बेंगलुरु, हैदराबाद में एक-एक और मुंबई में दो भारतीयों में वायरस का टेस्ट किया गया था। इन लोगों में वायरस के लक्षण देखे गए थे हालांकि इनका टेस्ट निगेटिव आया था। चीन और हॉन्गकॉन्ग से इस माह 20,000 से ज्यादा यात्री लौट रहे हैं। दिल्ली में स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) में इन लोगों के आइसोलेशन वार्ड और बेड रेडी रखे गए हैं। थाइलैंड, वियतनाम, सिंगापुर, जापान, दक्षिण कोरिया, ताइवान, नेपाल, फ्रांस और अमेरिका में अब तक 1300 लोग इस वायरस से इनफेक्टेड हैं।












Click it and Unblock the Notifications