ओमिक्रॉन: देश में इस महीने के आखिर तक हर दिन आ सकते हैं 10 लाख कोविड केस

ओमिक्रॉन: देश में इस महीने के आखिर तक आ सकते हैं हर रोज 10 लाख कोविड केस

नई दिल्ली, 7 जनवरी: भारत में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। देश में करीब एक महीने पहले हर रोज नए केस की संख्या 20 हजार से कम हो गई थी जो अब बढ़कर एक लाख के पार हो गई है। देश में कोरोना के मामले अभी और बढ़ेंगे। जननवरी के आखिरी हफ्ते और फरवरी में हर रोज कोरोना के 10 लाख मामले सामने आ सकते हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस और (आईआईएससी) और इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टीट्यूट (आईएसआई) ने अपनी एक स्टडी की बुनियाद पर येअनुमान जाहिर किया है।

इस महीने के आखिर तक मुश्किल हो जाएंगे हालात

इस महीने के आखिर तक मुश्किल हो जाएंगे हालात

IISc-ISI की ये नए मॉडलिंग स्टडी कहती है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट के चलते भारत में आई कोरोना की तीसरी लहर जनवरी के अंत और फरवरी में अपने पीक पर हो सकती है। इस दौरान देश में हर रोज 10 लाख के करीब मामले सामने आएंगे।

Recommended Video

    Coronavirus Update: 10 दिन में 18 गुणा बढ़े नए केस, 1 दिन में आ सकते हैं 10 लाख केस | वनइंडिया हिंदी
    क्या कहती है ये स्टडीक्या कहती है ये स्टडी

    क्या कहती है ये स्टडीक्या कहती है ये स्टडी

    कोरोना संक्रमण के फैलने को लेकर ये स्टडी IISc-ISI बेंगलुरु के प्रोफेसर शिव अथरेया और राजेश सुंदरसन ने की है। स्टडी में कहा गया है कि ओमिक्रॉन जिस तरह से फैल रहा है। उसको देखते हुए जनवरी के आखिरी हफ्ते में कोरोना के सबसे ज्यादा केस आएंगे और फरवरी में भी ये जारी रहेंगे। मार्च से कोरोना के केस कम हो जाएंगे। अलग-अलग राज्यों में इस लहर की पीक के समय में कुछ फर्क रहने की बात भी स्टडी कहती है।

    एक लाख को पार कर गई है नए मामलों की संख्या

    एक लाख को पार कर गई है नए मामलों की संख्या

    भारत में कोरोना वायरस के दैनिक आंकड़ों में पिछले 3 से 4 दिनों में 50 से 55 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के 07 जनवरी को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1 लाख 17 हजार नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 302 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। जिसके बाद देश में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 3 लाख 71 हजार हो गई है। इससे एक दिन पहले, 6 जनवरी को देश में देश मे 90 नए संक्रमण के मामले सामने आए थे। यानी आज 27 हजार ज्यादा नए केस मिले हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+