Coronavirus Update: देश में कोरोना का खतरा बरकरार, पिछले 24 घंटों में मिले 5,076 नए मरीज

देश में कोरोना के पिछले 24 घंटों में मिले 5,076 नए मरीज

नई दिल्ली, 11 सितंबर: कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा अभी भी देश में बना हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जो आकंड़े जारी किए जा रहे है, उसके मुताबिक देश में कोरोना वायरस के मामलों में हर रोज उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार 11 सितंबर को जो आकंड़े जारी किए गए है उनके मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5,076 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, कोरोना वायरस से रिकवर हुए मरीजों की संख्या 5,970 है।

coronavirus news update: India reports 5,076 new COVID19 cases today, active cases at 47,945

पूरे देश में त्योहारों का सीजन चल रहा है, जिस वजह से विशेषज्ञों ने कोरोना का प्रकोप बढ़ने की आशंका जताई थी, लेकिन हालात अभी तक सामान्य बने हुए हैं। रविवार 11 सितंबर को स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो आंकड़े जारी किए है उनके मुताबिक, देश में अब तक कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 4,44,95,359 है। वहीं, कोरोना से रिकवर हुए कुल मामलों की संख्या 4,39,19,264 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 47,945 हो गए हैं।

वहीं, कोरोना वायरस से अब तक देश में 5 लाख 28 हजार 150 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2,14,95,36,744 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार 10 सिंतबर को जो आकंड़ा जारी किया था उसके मुताबिक, देश में कोविड-19 के 5554 नए मामले सामने आए थे। तो वहीं, बीते एक दिन में कोरोना से 6322 मरीज ठीक होकर अस्पताल से अपने घर चले गए थे। वहीं, 09 सितंबर को जो आंकड़े जारी किया था उसके मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड 19 के 6093 नए मामले सामने आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+