कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर बढ़ी चिंता, राज्यों ने केंद्र से की तत्काल कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली, 28 नवंबर: दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने भारत की चिंता बढ़ा दी है। इसको लेकर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने केंद्र सरकार से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का बयान सामने आया है। वहीं, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का कहना है कि इससे निपटने के लिए तैयार हैं।

Recommended Video

    Rahul Gandhi केंद्र पर भड़के, कहा- Corona से मरने वाले परिवारों का दुख सच्चा | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus new variant omicron states demands immediate action

    राजस्थान के सीएम गहलोत ने कहा- केंद्र को करनी चाहिए त्वरित कार्रवाई

    राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा, ''कोरोना के नए संस्करण को देखते हुए केंद्र को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। देश भर में कई लोगों ने कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक नहीं ली है। कोविड-19 वैक्सीन की बूस्टर खुराक भी दी जानी चाहिए।'' हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा, ''हम सभी एहतियात बरत रहे हैं और इससे निपटने के लिए तैयार हैं। जिला आयुक्तों को विशेष रूप से मेलों की अनुमति देने से पहले सतर्क रहने के लिए कहा गया है।''

    गुजरात आने वाले हवाई यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य

    गुजरात सरकार ने भी प्रभावित देशों से गुजरात आने वाले हवाई यात्रियों के लिए आरटी पीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया कि गुजरात में नया वेरिएंट नहीं मिला है, लेकिन राज्य में अलर्ट करने के साथ हालात की समीक्षा के लिए आला अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। उन्होंने बताया कि केंद्र की ओर से गुजरात सरकार को भी कोरोना के नए वेरिएंट आमिक्रोन को लेकर एक मार्गदर्शिका भेजी गई है। इसके अनुसार, राज्य सरकार ने कोरोना को लेकर अलर्ट जारी करते हुए कहा कि इससे प्रभावित देशों अफ्रीका, यूरोप, यूनाइटेड किंगडम, ब्राजील, चीन, मारीशस, बोत्सवाना, न्यूजीलैंड, जिंबाब्वे तथा हांगकांग से गुजरात आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर ही सघन जांच होगी। सरकार ने इन देशों से गुजरात आने वाले यात्रियों के लिए निगेटिव आरटी पीसीआर रिपोर्ट भी अनिवार्य कर दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+