इन राज्‍यों में एंट्री से पहले दिखाना होगा कोरोना निगेटिव रिपोर्ट

नई दिल्‍ली। देश को कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। एक रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में कोरोना की दूसरी लहर आ चुकी है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि कोरोना की ये दूसरी लहर 100 दिनों तक चल सकती है और लगभग 25 लाख लोग इसकी चपेट में आ सकते हैं। इसे देखते हुए फिर राज्‍यों ने व्‍यापक स्‍तर पर तैयारी शुरू कर दी है। झारखंड, कर्नाटक और राजस्थान समेत कई राज्यों ने दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट को भी अनिवार्य कर दिया है।

Recommended Video

      Coronavirus India Update: Corona का कहर, Nagpur के अस्पताल में बेड्स की कमी | वनइंडिया हिंदी
      इन राज्‍यों में एंट्री से पहले दिखाना होगा कोरोना निगेटिव रिपोर्ट

      कर्नाटक में जाने वाले लोगों को कोरोना रिपोर्ट निगेटिव दिखानी पड़ेगी। ये रिपोर्ट तीन दिन से ज्‍यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए। चाहें कोई फ्लाइट से या बस से या फिर अपने निजी वाहन से भी कर्नाटक में एंट्री लेगा तो उसे ये रिपोर्ट दिखानी होगी। इसके अलावा झारखंड में बाहर से आने वाले राज्यों के लोगों का आरटीपीसीआर जांच अनिवार्य होगा। जो लोग विमान से आएंगे उनके लिए विशेष जांच की व्‍यवस्‍था की जाएगी। अगर किसी यात्री में किसी भी तरह का लक्षण दिखता है तो उसे फौरन कोरोना अस्‍पताल में भर्ती करा दिया जाएगा।

      वहीं राजस्‍थान सरकार ने भी सार्वजनिक रूप से त्‍योहार मनाने पर रोक लगा दी है। राजस्‍थान सरकार ने आदेश दिया है कि होली और शब-ए-बारात को सार्वजनिक तौर पर ना मनाया जाए। इतना ही नहीं 25 मार्च से राजस्‍थान आने वाले हर यात्रियों को कोरोना रिपोर्ट निगेटिव दिखानी होगी। आपको बता दें कि कोरोना के केस राजस्‍थान में तेजी से बढ़ रहे हैं। आपको बता दें कि देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बात अगर बीते 24 घंटे की करें तो देश में 530000 से ज्‍यादा नए मामले सामने आए हैं। वहीं 251 लोगों की मौत हुई है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+