कोरोना वायरस पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत, कहा- ये मिलकर लड़ने का समय

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के लगातार गहराते जा रहे संकट के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की है। इस दौरान पीएम ने कोरोना पर काबू के लिए केंद्र सरकार की तरफ से किए जा रहे इंतजामों के बारे में बताते हुए राज्यों को हर संभव मदद का भरोसा दिया और मुख्यमंत्रियों से राज्यों की ओर से किए जा रहे उपायों पर बातचीत की। साथ ही पीएम ने कहा कि ये मुश्कल वक्त है और इससे हमसब मिलकर लड़ेंगे।

Recommended Video

    Coronavirus : PM Narendra Modi ने सभी Chief Ministers से की बात, जानिए क्या कहा | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus, indore, kumar vishwas, emergency, कुमार विश्वास, कोरोना वायरस

    ज्यादा ध्यान कोरोना से लड़ाई पर रहे

    चर्चा के दौरान पीएम ने सभी मुख्यमंत्रियों से अपने-अपने राज्य की जनता का ध्यान रखने का आग्रह किया। पीएम ने हर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से लॉकडाउन का पालन कराने और इस दौरान लोगों को जरूरी सामान मुहैया कराए जाने का ध्यान रखने को कहा। पीएम ने कहा कि इस समय हमें हर संभव पलायन को रोकना होगा, साथ ही जो लोग बाहर से आ रहे हैं, उनको अलग रहने के लिए भी सुविधा देनी होगी। जिन लोगों में भी सिम्टम्स दिखे उन्हें आइसोलेट किया जाए, अगर क्वारनटीन वार्ड बढ़ाने की जरूरत है तो उसे बढ़ाया जाए। पीएम ने कहा कि हर संभव कोशिश कीजि ताकि कम से कम जानों का नुकसान हमें उठाना पड़े।

    निजामुद्दीन पर भी बात

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये समय केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतरीन समन्वय के साथ काम करने का है। इस समय केंद्र सरकार हर राज्य के साथ खड़ी है। उन्होंने मुख्यमंत्रियों से आने वाले कुछ हफ्ते कोरोना से जुड़े मामलों और जरूरतों पर ही ध्यान लगाने की बात कही है। वहीं मुख्यमंत्रियों की ओर से भी पीएम को बताया कि गया कि वो कैसे सोशल डिस्टेंसिंग और दूसरे चीजों के लिए काम कर रहे हैं। निजामुद्दीन मरकज मामले पर भी उन्होंने विशेष ध्यान रखने की बात बताई। इस बातचीत के दौरान पीएम के साथ गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे।

    खेती के काम में भी सोशल डिस्टेंस का ध्यान रहे

    प्रधानमंत्री ने कहा कि इस समय फसलें खेतों में तैयार खड़ी हैं, इसको देखते हुए कुछ सहूलियतें लॉकडाउन में दी गई हैं लेकिन इसमें भी साफ-सफाई और दूरी का ध्यान रखना होगा। पीएम मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों की ओर से मिले सुझावों के लिए धन्यवाद कहा तो साथ ही तमाम उन लोगों को भी शुक्रिया किया जो किसी ना किसी तरह से इस समय कोरोना से लड़ रहे हैं।

    PM के साथ मुख्यमंत्रियों की वीडियो कांफ्रेंस मीटिंग के बाद अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ट्वीट कर कहा है कि 15 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म होगा लेकिन फिर भी हमें घरों में रहना है। लॉकडाउन खत्म होने का मतलब सड़कों पर जाने के लिए आजाद होना नही है। कोविड-19 से सामाजिक दूरी बनाकर ही लड़ा जा सकता है। बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर गुरुवार को 1965 हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+