लॉकडाउन में फिटनेस के लिए क्‍या कर रहे हैं पीएम मोदी, 3D VIDEO जारी कर बताया

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते रविवार को 'मन की बात' की। उन्‍होंने अपने इस रेडियो कार्यक्रम के माध्‍यम से देश की जनता को संबोधित किया था। इस दौरान उन्‍होंने कई लोगों से बातचीत का ऑडियो भी देश की जनता को सुनाया। ये वो लोग थे जो कोरोना वायरस से जंग जीतने में कामयाब हुए थे। इनमें कुछ डॉक्‍टर्स भी थे। स्‍वस्‍थ हो चुके लोगों ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि किस तरह उन्‍होंने इस बीमारी को हराया, इसमें डॉक्टरों ने कितना योगदान दिया था। इस दौरान पीएम मोदी से एक शख्‍स ने उनकी फिटनेस के बारे में पूछा। इसका जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि वो इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे और बताएंगे कि वो किस तरह खुद को फिट रखते हैं।

Recommended Video

    Lockdown में कैसा है PM Modi का Fitness Routine? Share किए ये Videos | वनइंडिया हिंदी
    लॉकडाउन में फिटनेस के लिए क्‍या कर रहे हैं पीएम मोदी, 3D VIDEO जारी कर बताया

    मोदी ने सोमवार को ट्विटर पर थ्री डी एनिमेटेड वीडियो जारी किया और कहा, ''रविवार को 'मन की बात' के दौरान किसी ने मुझसे फिटनेस दिनचर्या के बारे में पूछा था तो आज मैंने योग वीडियो को साझा करने के बारे में सोचा।'' उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ''मुझे उम्मीद है कि आप भी नियमित रूप से योगाभ्यास करना शुरू करेंगे।'' मोदी ने कहा, ''मैं न तो फिटनेस विशेषज्ञ हूं और न ही चिकित्सा विशेषज्ञ। योग का अभ्यास करना कई वर्षों से मेरे जीवन का अभिन्न अंग रहा है।'' प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें यकीन है कि कई लोगों के पास फिट रहने के अन्य तरीके भी हैं, जिन्हें उन्हें दूसरों के साथ भी साझा करना चाहिए।

    पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक यूट्यूब लिंक शेयर किया है। इसपर क्लिक करते ही कई वीडियो लिंक खुल रहे हैं। यह अलग-अलग योग मुद्राओं से जुड़े वीडियो हैं। हर वीडियो करीब 2 से 4 मिनट का है। इन वीडियो में पीएम मोदी की कैरिकेचर इमेज का इस्तेमाल किया गया है। एक दूसरे लिंक में पीएम मोदी के यह वीडियो 24 भाषाओं में दिए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+