Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोरोना की चपेट में 30 से ज्यादा सांसद, मानसून सत्र को लेकर सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला!

संसद के मानसून सत्र में अभी तक दो केंद्रीय मंत्रियों सहित 30 से भी ज्यादा सांसद इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच शुरू किए गए संसद के मानसून सत्र में अभी तक दो केंद्रीय मंत्रियों सहित 30 से भी ज्यादा सांसद इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। सख्त प्रोटोकॉल के बावजूद बड़ी संख्या में सांसदों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने से सरकार की चिंताएं बढ़ गई हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सरकार मानसून सत्र में कटौती कर सकती है। आपको बता दें कि 14 सितंबर से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र की अवधि 1 अक्टूबर तक है।

विनय सहस्रबुद्धे भी कोरोना से संक्रमित

विनय सहस्रबुद्धे भी कोरोना से संक्रमित

इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक, गुरुवार को भाजपा सांसद विनय सहस्रबुद्धे के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद सांसदों की चिंताएं और बढ़ गई हैं। दरअसल संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले पिछले शुक्रवार को विनय सहस्रबुद्धे ने कोरोना वायरस का टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। सत्र शुरू होने के बाद बुधवार को राज्यसभा में विनय सहस्रबुद्धे ने कोरोना वायरस के मामले पर मुख्य वक्ता के तौर पर सरकार की तरफ से पक्ष रखा। इसके ठीक एक दिन बाद यानी गुरुवार को सहस्रबुद्धे ने ट्वीट करते हुए बताया कि रात में सरदर्द और हल्के बुखार की शिकायत के बाद उन्होंने कोरोना वायरस का टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

लॉबी और सेंट्रल हॉल में भी गए थे सहस्रबुद्धे

लॉबी और सेंट्रल हॉल में भी गए थे सहस्रबुद्धे

विनय सहस्रबुद्धे के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने ट्वीट करते हुए उनके जल्द ठीक होने की कामना की और कहा कि जो भी सांसद सहस्रबुद्धे के संपर्क में आए हैं या सत्र के दौरान उनके पास बैठे थे, उन्हें खुद को आइसोलेट कर लेना चाहिए। डेरेक ओ'ब्रायन ने यह भी बताया कि विनय सहस्रबुद्धे ने सदन की लॉबी और सेंट्रल हॉल में भी वक्त बिताया था।

Recommended Video

    Parliament Monsoon Session: Ahmed Patel ने फिर उठाया Online Class का मुद्दा | वनइंडिया हिंदी
    अगले हफ्ते के मध्य तक हो सकता है सत्र का समापन

    अगले हफ्ते के मध्य तक हो सकता है सत्र का समापन

    सूत्रों का कहना है कि अगर सरकार की तरफ से लॉकडाउन के दौरान घोषित किए गए सभी बिल दोनों सदनों में पास हो जाते हैं तो मानसून सत्र की अवधि को घटाया जा सकता है। माना जा रहा है कि सरकार अगले हफ्ते के शुरुआती तीन दिनों के भीतर ही इन विधेयकों को संसद के पटल पर रख सकती है। विपक्ष से जुड़े दो सांसदों ने भी बताया कि अगले हफ्ते के मध्य तक मानसून सत्र का समापन हो सकता है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+