सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के नियमों में किया गया बदलाव, जानिए एंट्री के लिए क्या करना होगा

कोरोना वायरस: सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के नियमों में किया गया बदलाव, जानिए एंट्री के लिए क्या करना होगा

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में देशभर से श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में यहां काफी भीड़ रहती है लेकिन राज्य में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के चलते मंदिर में प्रवेश के नियमों में बदलाव किए गए हैं। इनको ना मानने पर मंदिर में प्रवेश की इजाजत नहीं होगी। दो मार्च को अंगारक संकष्ट चतुर्थी के पर्व के लिए ये फैसला लिया गया है क्योंकि इस मौके पर मंदिर में काफी भीड़ जुटती है।

Coronavirus maharashtra Siddhivinayak temple change rule for devotees angaraki chaturthi

सिद्धिविनायक मंदिर को अंगारक संकष्ट चतुर्थी के मौके पर ऑफलाइन भक्‍तों के लिए बंद कर दिया गया है। सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्‍ट की ओर से कहा गया है कि भक्‍तों के लिए यह रोक दो मार्च को पड़ने वाली गणेश अंगारकी चतुर्थी के दिन रहेगी। दो मार्च को मंदिर में किसी भी तरह के ऑफलाइन दर्शन की मंजूरी नहीं दी जाएगी। मंदिर ट्रस्ट ने सभी भक्तों के लिए ऑनलाइन बुकिंग की शुरुआत की है। जो भक्त दर्शन के लिए पहले से ऑनलाइन बुकिंग करेंगे उन्हें ही दर्शन करने दिया जाएगा। इसके अलावा मंदिर पहुंचने पर क्यूआर कोड स्कैन होने पर ही उन्हें भीतर प्रवेश दिया जाएगा।

मंदिर प्रशासन ने कहा है कि गणेश अंगारकी चतुर्थी के दिन सिर्फ पहले से जारी हुए क्यूआर कोड से ही सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक दर्शन किए जा सकेंगे। एक घंटे में कितने भक्तों को दर्शन की इजाजत होगी, इस पर अभी मंदिर प्रशासन ने कुछ नहीं कहा है। बता दें कि अंगारकी चतुर्थी के दिन को काफी कास माना जाता है और इस दिन भक्त आशीर्वाद लेने के लिए भगवान गणेश के मंदिर में दर्शन के लिए जाते हैं।

महराष्ट्र और मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में हाल के दिनों में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है। महाराष्ट्र ने गुरुवार को एक दिन में 8,000 से ज्यादा मामले सामने आए। वहं मुंबई में भी एक हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इसी को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने ये सख्ती की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+