Covid 19: महाराष्ट्र में कोरोना का अब तक का रिकॉर्ड टूटा, एक दिन में बढ़े 552 मरीज

नई दिल्ली। भारत सहित दुनिया के कई देश इस समय कोरोना वायरस के प्रकोप को झेल रहे हैं। चीन के वुहान शहर से निकले इस वायरस ने लाखों लोगों को मौत का ग्रास बना दिया है। दुनियाभर में कोरोना वायरस से अब तक 23 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 1.60 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। भारत में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इस महामारी से निपटने की कोशिश कर रही हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देशभर से अबतक कोरोना वायरस के 16,116 मामलों की पुष्टि हुई है, जिसमें से ठीक या विस्थापित मामले 2302 हैं, अब तक मरने वालों की संख्या 519 है।

कोरोना का कहर, महाराष्ट्र में एक दिन में बढ़े 552 मरीज

तो वहीं इस महामारी से महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित है, बीते 24 घंटे में यहां सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज सामने आए हैं, महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में बीते 24 घंटे के भीतर 552 नए कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है जबकि इस दौरान बीमारी की वजह से 12 लोगों की जान चली गई है। अब तक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की वजह से कुल 223 लोगों की मौत हो चुकी है, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा है।

ये हैं नए आंकड़े

Recommended Video

    Coronavirus : India में Patients की संख्या 17 हजार के पार, अबतक 543 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी

    देश के कुल राज्यों में संक्रमित मरीजों की बात करें तो महाराष्ट्र में 4200, दिल्ली 1,893, मध्य प्रदेश 1,407, गुजरात 1,376, तमिलनाडु 1,372, राजस्थान 1,351, उत्तर प्रदेश 969, तेलंगाना 809, आंध्र प्रदेश 603, केरल 400, कर्नाटक 384, जम्मु-कश्मीर 341, पश्चिम बंगाल 310, हरियाना 225, पंजाब 202, बिहार 86, ओडिशा 61, उत्तराखंड 42, हिमाचल प्रदेश 39, छत्तिसगढ 36, असम 35, झारखंड 34, चंडीगढ 23, लद्दाख 18, अंडमान निकोबार द्वीप समूह 14, मेघालय 11, गोवा 7, पुड्डुचेरी 7, मनीपुर 2, त्रिपुरा 2, मिजोरम 1, और अरुणाचल प्रदेश में 1 पॉजिटिव मामले की पुष्टि हुई है।

    पहले से ही डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या हृदय रोग से पीड़ित

    भारत में कोविड-19 की वजह से जितने लोगों की मौत हुई है, उसमें एक नई बात सामने आई है कि जितने लोग मौत के शिकार हुए हैं, उनमें से 75 फीसदी लोगों की उम्र 60 बरस से ज्यादा थी। जबकि, 83 फीसदी लोग पहले से ही डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या हृदय रोग से पीड़ित थे।

    प्रदेश सरकारों ने उठाया बड़ा कदम

    कोरोना वायरस संकट के बीच कई लोग ऐसे हैं जो सर्दी, जुकाम और बुखार की दवाएं खरीद रहे हैं और उसे अपने पास एहतियात के तौर रख रहे हैं। ऐसे में कई प्रदेश सरकारों ने एक बड़ा कदम उठाया है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार और महाराष्ट्र ने तमाम मेडिकल शॉप और फार्मेसी को निर्देश दिया है कि वह उन लोगों के नाम का रिकॉर्ड रखें जो बुखार, कोल्ड और खांसी की दवा खरीद रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+