Coronavirus: मुंबई और पुणे में लॉकाडाउन में दी गई छूट ली गई वापस

मुंबई। देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1329 नए मामले सामने आए हैं और 44 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 18985 हो गई है, जिसमें 15,122 सक्रिय हैं, 3260 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 603 लोगों की मौत हो गई है।

Coronavirus: मुंबई और पुणे में लॉकाडाउन में दी गई छूट ली गई वापस

बात अगर सिर्फ महाराष्‍ट्र की करें तो मुंबई, नासिक और पुणे में कोरोना महामारी लगातार बढ़ रही है। मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या 3032 तक पहुंच गई है। वहीं, पुणे रीजन में 663 लोग संक्रमित हैं। नासिक के मालेगांव में भी संक्रमण बढ़ता जा रहा है। जिले में अब तक 95 पॉजिटिव मिले हैं, इनमें 85 मालेगांव के हैं। राज्य में मंगलवार को 10 नए मामले सामने आए, इसे मिलाकर संक्रमितों की कुल संख्या 4676 तक पहुंच गई है। इसे देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई और पुणे में लॉकाडाउन में दी गई छूट वापस ले ली है। मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि लोग जिम्मेदार की तरह व्यवहार नहीं कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि राज्य के बाकी इलाकों में आंशिक छूट जारी रहेगी।

महाराष्‍ट्र में अब तक 75 हजार लोगों के कोरोना टेस्ट

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि प्रदेश में अब तक 75 हजार लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे इलाके जैसे धारावी जहां सक्रमण के ज्यादा केस आए हैं, वहां के कुछ लोगों को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की दवा भी दी गई है। वहीं, मुंबई के कोरोना अस्पतालों में ऑक्सीजन स्टेशन बनाए जाने की तैयारी की जा रही है, जिससे ऑक्सीजन की कमी का संकट न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+