Coronavirus: दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर सील, गाड़ियों की लगी लंबी कतार

गाजियाबाद। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 18 हजार से अधिक हो चुकी है वहीं, 590 लोगों की इस महामारी से मौत हुई है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। गाजियाबाद प्रशासन ने दिल्ली से सटे अपने बॉर्डर को सील करने का फैसला किया है जिससे दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर कई किलोमीटर का जाम लग गया है। दिल्ली-गाजियाबाद के बीच यातायात का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है, केवल आवश्यक सेवाओं को प्रदान करने वाले और वैध पास रखने वाले लोगों को अनुमति दी जा रही है।

Recommended Video

    Coronavirus: Delhi-Ghaziabad Border Seal वाहनों की लगी लंबी कतार लगा जाम | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus Long queues of vehicles seen at Delhi-Ghaziabad border

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों दिल्ली से गाजियाबद आए लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद जिला प्रशासन ने बॉर्डर को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने का फैसला किया है। सिर्फ उन लोगों को ही गाजियाबाद से आने और जाने की अनुमति है जिसके पास वैध पास हो या आवश्यक सेवाओं से जुड़े हों। हालांकि इस बीच कई आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई जारी रहेगी, साथ ही वैध पास धारकों को भी प्रवेश की अनुमति होगी।

    गाजियाबाद जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी किए गए एक सूचना पत्र में कहा गया है कि मुख्य चिकित्साधिकारी ने सूचित किया है कि जिला में 6 लोगों की रिपोर्ट सामने आए हैं जिसने कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया गया है। ये सभी संक्रमित किसी ने किसी कारण से दिल्ली गए थे। आदेश में कहा गया है कि इस बात से साफ होता है कि दिल्ली से गाजियाबाद के बीच संपर्क जारी रहने से संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।

    गौरतलब है कि पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से जूझ रही है। दुनियाभर में इसके मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अभी तक दुनियाभर में वायरस के कारण 1 लाख 58 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या 23 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है। भारत में भी कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देशभर से अबतक कोरोना वायरस के 18601 मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि कोरोना से अब तक मरने वालों की संख्या 590 है।

    यह भी पढ़ें: अफगानिस्‍तान: काबुल में राष्‍ट्रपति महल के 20 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, प्रेसीडेंट घनी ने खुद को किया आइसोलेट

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+