लॉकडाउन के बीच बंगाल में हर दिन 2-5 बजे तक होगी शराब की होम डिलीवरी
कोलकाता। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते पूरा देश 21 दिनों के लिए लॉकडाउन पर है। सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे इसके लिए जरूरी सामान को छोड़कर लगभग सारी दुकानें बंद है। इस बीच पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल पश्चिम बंगाल में रोजाना दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक के लिए शराब की होम डिलीवरी को मंजूरी दे दी गई है।

आपको बता दें कि इससे पहले मेघालय में राज्य सरकार ने स्वास्थ्य आधार पर जरूरतमंदों को शराब की होम डिलीवरी करने की मंजूरी दी थी। वही केरल सरकार ने भी प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान शराब ना मिलने पर 3 लोगों द्वारा सुसाइड किए जाने के बाद शराब की होम डिलीवरी को मंजूरी दी थी। लेकिन सरकार के इस फैसले के अगले दिन ही केरल हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी थी।
गरीबों को खाना देने के नाम पर शराब की काला बाजारी
लॉकडाउन के दौरान गरीबों को खाना बांटने के बहाने शराब की होम डिलीवरी की जा रही है। लॉकडाउन के दौरान शराब की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार कड़े कदम उठा रही है।












Click it and Unblock the Notifications