COVID 19 पर सलमान ने खुद लिखा और गाया 'प्‍यार करोना' सॉन्ग, टीजर हुआ रिलीज, देखें VIDEO

नई दिल्‍ली। जहां एक तरफ पूरे देश में कोरोना वायरस के कारण लोग मुसीबत से जूझ रहे हैं। वहीं दूसरी तरह बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अपने-अपने तरीके से इस वायरस के खिलाफ मुहिम में अपना योगदान दे रहे हैं। हाल ही में इस मुहिम में सलमान खान भी शामिल हो गए। सलमान कोरोना वायरस को लेकर लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए एक खास गाना लेकर आ रहे हैं। इस गाने को खुद सलमान ने लिखा है और गाया भी है। इस गाने का नाम है 'प्यार करोना' है। इसका टीजर सोशल मीडिया पर सलमान खान ने शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि ये गाना रिलीज कब हो रहा है। इस गाने के जरिए उन्होंने अपनी तरफ से एक कोशिश की है। सलमान खान का ये गाना उनके यूट्यूब चैनल पर 20 अप्रैल को रिलीज कर दिया जाएगा।

उम्मीद करता हूं कि आप इसे हैंडल कर पाएंगे

उम्मीद करता हूं कि आप इसे हैंडल कर पाएंगे

गाने का टीजर शेयर करते हुए सलमान ने लिखा ‘मैं आपको बताना चाहता हूं कि कल मेरे यूट्यूब चैनल पर ये गाना रिलीज किया जाएगा। उम्मीद करता हूं कि आप इसे हैंडल कर पाएंगे'। गाने को साजिद नाडियाडवाला ने शेयर किया है। वहीं सलमान ने हुसैन दलाल के साथ मिलकर सॉन्ग के लिरिक्स खुद लिखे हैं। वहीं टीजर में #IndiaFightsCorona #StayHomeStaySafe #BeHuman जैसे हैशटैग का इस्तेमाल भी किया गया है।

फैंस को देते रहते हैं नसीहत

हाल ही में सलमान खान अपने एक विडियो में फैंस को घर पर रहने की अपील करते दिखे। इसके अलावा उन्होंने एकता को दर्शाते हुए एक तस्वीर शेयर कर यह दिखाने की कोशिश की कि किस तरह इस माहौल में हम सभी एक हैं और साथ मिलकर ही इस महामारी से लड़ सकते हैं।

डॉक्टरों पर हमला करने वाले लोगों पर सलमान ने गुस्सा जाहिर किया था

डॉक्टरों पर हमला करने वाले लोगों पर सलमान ने गुस्सा जाहिर किया था

सलमान बीते काफी दिनों से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने डॉक्टरों पर हमला करने वाले लोगों पर गुस्सा जाहिर किया था। वो अपने सोशल एकाउंट के जरिए लोगों से लगातार लॉकडाउन के साथ-साथ सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने की अपील कर रहे हैं। सलमान लॉकडाउन के चलते इन दिनों अपने घर से दूर पनवेल स्थित फार्महाउस में परिवार संग रह रहे हैं।

कई फिल्मों में गा चुके हैं गाना

कई फिल्मों में गा चुके हैं गाना

बता दें कि सलमान खान पहले भी फिल्मों में कई गाने गा चुके हैं। फिर चाहें 'मैं तेरा हीरो हो' या 'हैंगओवर' और 'तू ही तू हर जगह'। सलमान की आवाज भी जबरदस्त है और सबसे बड़ी बात है कि वह उस माहौल को समझते हैं, जिस माहौल में उनका गाना होता है।

भारत में कोरोना के मामले

भारत में कोरोना के मामले

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1334 नए मामले सामने आए हैं और 27 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 15,712 हो गई है। जिसमें 12,974 सक्रिय हैं, 2231 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 507 लोगों की मौत हो गई है। आज गुजरात में 228, राजस्थान में 80, आंध्र प्रदेश में 44,महाराष्ट्र के नागपुर में नौ और झारखंड में चार नए मामले सामने आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+