श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में अब तक 80 मजदूरों की मौत, RPF ने जारी किए आंकड़े
नई दिल्ली। लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने के लिए चलाई गई श्रमिक स्पेशल ट्रेन जानलेवा साबित हो रही है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की तरफ से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक 9 मई से 27 मई के बीच श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में लगभग 80 मजदूरों की मौत हो चुकी है। हालांकि रेलवे की तरफ से ये कहा गया है जिन लोगों की मौत हुई है वो किसी और बीमारी से मरे हैं। कुछ लोग तो इलाज के लिए ही शहरों में फंसे थे। स्पेशल ट्रेन शुरू होने के बाद ही उन्होंने घर का रास्ता पकड़ा था। इससे पहले ऐसी रिपोर्ट आ रही थी कि थकान, गर्मी और भूख के कारण यात्रियों की मौत हुई है।

80 लोगों के मौत की पुष्टि करते हुए आरपीएफ ने कहा कि इस बारे में शुरुआती सूची बन चुकी है। राज्यों के साथ समन्वय के बाद अंतिम सूची भी जल्दी ही तैयार हो जाएगी। आपको बता दें कि ऐसी खबरें आ रही है कि ट्रेनें अपने निर्धारित समय से बहुत देरी से चल रही हैं। इस भीषण गर्मी में 25 घंटे का सफर 50 घंटे में पूरा हो रहा है। कई ट्रेनें तो अपने गंत्वय स्थान पर 72 घंटे की देरी से पहुंची हैं।
रेलवे बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कही ये बात
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके यादव ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि किसी की भी मौत बहुत बड़ी क्षति है। इंडियन रेलवे की एक नियंत्रण प्रणाली है। अगर कोई बीमार पाया जाता है तो ट्रेन को फौरन रोक दिया जाता है उसे नजदीक के अस्पताल भेजा जाता है। उसके जिंदगी को बचाने के लिए पूरी कोशिश की जाती है। उन्होंने बताया कि कई ऐसे यात्रियों का इलाज कराया गया है।
कई महिलाओं की डिलीवरी भी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि मैं इन परिस्थितियों में भी यात्रा करने वाले मजदूरों की दुर्दशा की कल्पना कर सकता हूं। मौतों के मामले में, स्थानीय क्षेत्र कारण की जांच करते हैं और जांच के बिना, ऐसे आरोप हैं कि भोजन की कमी नहीं होने पर वे भूख से मर गए। कुछ मौतें हुईं और हम आंकड़े संकलित कर रहे हैं। हम कुछ दिनों में आंकड़े जारी करेंगे।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications