PM मोदी का ऐलान- देश में 3 मई तक जारी रहेगा लॉकडाउन

नई दिल्‍ली। देशभर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 10 हजार के पार जा चुका है। 324 लोग जान गंवा चुके हैं। कई ऐसे राज्य हैं, जहां कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और यही वजह है कि लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन में खुद इसकी जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि सभी का यही सुझाव है कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाए। कई राज्य तो पहले से ही लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला कर चुके हैं। सारे सुझावों को ध्यान में रखते हुए ये तय किया गया है कि भारत में लॉकडाउन को अब 3 मई तक और बढ़ाना पड़ेगा।

PM मोदी का ऐलान- देश में 3 मई तक जारी रहेगा लॉकडाउन

Recommended Video

    PM Modi : Lockdown Extended 3 May, 3 मई तक Flight, Train Canceled | Coronavirus | वनइंडिया हिंदी

    पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि लॉकडाउन के इस समय में देश के लोग जिस तरह नियमों का पालन कर रहे हैं, जितने संयम से अपने घरों में रहकर त्योहार मना रहे हैं, वो बहुत प्रशंसनीय है। उन्‍होंने कहा कि आज पूरे विश्व में कोरोना वैश्विक महामारी की जो स्थिति है, आप उसे भली-भांति जानते हैं। अन्य देशों के मुकाबले, भारत ने कैसे अपने यहां संक्रमण को रोकने के प्रयास किए, आप इसके सहभागी भी रहे हैं और साक्षी भी।

    उन्‍होंने कहा कि जब हमारे यहां कोरोना के सिर्फ 550 केस थे, तभी भारत ने 21 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन का एक बड़ा कदम उठा लिया था। भारत ने समस्या बढ़ने का इंतजार नहीं किया, बल्कि जैसे ही समस्या दिखी उसे तेजी से फैसले लेकर उसी समय रोकने का प्रयास किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+