छुट्टी मनाने निकली थीं एक्ट्रेस नफीसा अली, लॉकडाउन के चलते फंसीं, दवाओं और खाने के लिए परेशान
लॉकडाउन में फंसी एक्ट्रेस नफीसा अली, खाना और दवाई के लिए परेशान
नई दिल्ली। एक्ट्रेस, मॉडल और कांग्रेस की नेता नफीसा अली लॉकडाउन के चलते गोवा में फंस गई हैं। जहां उन्हें खाने-पीने का सामान और दवाईयां मिलने में कठिनाई हो रही है। नफीसा कुछ समय पहले ही कैंसर से उबरी हैं। ऐसे में उन्हें अपना ज्यादा ख्याल रखना होता है लेकिन 63 साल की नफीसा को इस समय सूखा खाना और बिस्किट वगैरह से गुजारा करना पड़े रहा है।

लॉकडाउन की वजह से गोवा में ही रुकना पड़ा
नफीसा ने एक वेबसाइट से बातचीत में बताया है कि वो कुछ दिन के लिए गोवा आई थीं। यहां वो मोर्जिम में ठहरी हैं। इससे पहले कि वापस जातीं देश में लॉकडाउन हो गया। जिसके चलते वो वहीं फंस गईं। नफीसा ने कहा, उनकी और उनकी बेटी के परिवार की योजना केवल 10 दिनों के लिए यहां रहने की थी लेकिन लॉकडाउन के कारण उन्हें यात्रा को स्थगित करना पड़ा।

मेरी दवाएं खत्म हो गई हैं: अली
नफीसा ने बताया कि बीते छह दिन यहां सब कुछ बंद है। मैं कैंसर सरवाइवर हूं, मुझे सेहत का ध्यान रखने के लिए सही खान-पान की जरूरत होती है। मैं पिछले काफी समय से सूखा अनाज खा रही हूं, कोई सब्जी या फल खाने को नहीं मिल रहे। यहां की दुकानों पर मेरी कैंसर की दवा नही है और कूरियर सेवाएं काम नहीं कर रही हैं, इसलिए मैं दवाई कहीं और से भी नहीं मंगा सकती। उन्होंने कहा कि मैं मोर्जिम में हूं और यहां लोग बहुत ही मुश्किल हालात में हैं। सिर्फ पंजिम में स्थिति ठीक है।

नफीसा की भांजी कोरोना पॉजिटिव
नफीसा ने यह भी बताया है कि वो अपने साथ-साथ अपनी भांजी दीया नायडू को लेकर भी परेशान हैं। बेंगलुरू में रहने वाली दीया एक डांसर हैं। वो स्विटजरलैंड से वापस आई थीं और उसका कोविद -19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। हालांकि दीया अब ठीक हो गई हैं लेकिन उन्हे फिक्र रहती है। बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस समय 21 दिन का लॉकडाउन है।
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें? -
Iran-US War-14 DAYS CEASEFIRE: पाकिस्तानी प्रस्ताव के पीछे Trump की स्क्रिप्ट? शरीफ की बेवकूफी से खुली पोल -
Khamenei Health Update: सीजफायर या धोखा? मोजतबा खामेनेई कोमा में, फिर पर्दे के पीछे किसने पक्की की ईरान की डील -
Crude Oil Price Today: ट्रंप के एक 'सीजफायर' से दुनिया भर में गिरे तेल के दाम! अब कितने पर पहुंचा क्रूड ऑयल?












Click it and Unblock the Notifications