Coronavirus LIVE Updates: कोरोना का खतरा बरकरार, एक्टिव केस 5900 पार, दिल्ली-केरल में सबसे ज्यादा मरीज!
Coronavirus in India LIVE Updates: देशभर में कोरोना एक बार फिर अपनी मौजूदगी का एहसास करा रहा है। हालांकि पहले जैसी तेज़ रफ्तार नहीं है, लेकिन कई राज्यों में मामले धीरे-धीरे बढ़ते दिख रहे हैं। 18 जून 2025 की सुबह तक जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 6,000 के करीब एक्टिव केस हैं।
सबसे चिंताजनक हालात केरल, दिल्ली और गुजरात जैसे राज्यों में हैं, जहां नए मरीजों की संख्या बाकी राज्यों की तुलना में कहीं अधिक है। वहीं कुछ ऐसे राज्य भी हैं जहां अब एक भी एक्टिव केस नहीं बचा है, जो राहत की खबर जरूर है। इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

यहां देखें कोरोना वायरस से जुड़े ताजा अपडेट...
LIVE Feed
एक्टिव केस हुए कम, लेकिन खतरा अभी बरकरार
देश में कोविड-19 के एक्टिव मामलों में एक दिन में करीब 500 की कमी आई है। 18 जून को 11 बजे जारी आंकडों के अनुसार, जहां एक्टिव मरीजों की संख्या 6,483 थी, वहीं 19 जून को यह घटकर 5,976 रह गई। यानी बीते 24 घंटे में कुल 507 मरीजों की रिकवरी दर्ज की गई है। हालांकि केरल, दिल्ली और गुजरात जैसे कुछ राज्यों में अब भी संक्रमण का असर साफ दिख रहा है।
बीते दिन 4 मौतें, कुल मृतक संख्या 113 हुई
देशभर में इस साल अब तक कोविड से 113 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे में 4 मरीजों की जान गई। इनमें से एक दिल्ली का 65 वर्षीय पुरुष था, जिसे पहले से कैंसर और किडनी की बीमारी थी। केरल में 86 साल के बुजुर्ग की मौत हुई, जिन्हें सांस की तकलीफ और सेप्सिस था। महाराष्ट्र में दो महिलाओं की मौत हुई—एक 68 और दूसरी 81 वर्ष की थीं, दोनों को पहले से कई गंभीर बीमारियां थीं। पश्चिम बंगाल से मौत का एक मामला दर्ज किया गया है, लेकिन उसके कारणों की जानकारी अभी नहीं आई है।
ठीक होने वालों की संख्या 15,945 तक पहुंची
1 जनवरी 2025 से अब तक कुल 15,945 लोग कोविड संक्रमण से ठीक हो चुके हैं या अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। बीते 24 घंटे में 1,173 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई है। सबसे ज्यादा रिकवरी केरल (491), गुजरात (218), दिल्ली और कर्नाटक (65-65) में दर्ज की गई।
केरल, दिल्ली और गुजरात में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
18 जून 2025 की सुबह 8 बजे तक के कोविड-19 आंकड़ों के अनुसार, पूरे देश में कुल 6,483 एक्टिव केस हैं। इनमें सबसे ज्यादा मरीज केरल (1,384), दिल्ली (620) और गुजरात (1,105) में सामने आए हैं। केरल में बीते दिन सबसे अधिक 275 नए मरीज मिले हैं, जबकि दिल्ली में 65 और गुजरात में 143 नए एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications