Coronavirus LIVE Update: कोरोना का खतरा बरकरार, 3625 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या, देखें ताजा अपडेट
Coronavirus LIVE Updates: कोरोना वायरस एक बार फिर भारत में सिर उठाने लगा है। भले ही पहले की तरह लॉकडाउन और अस्पतालों की लंबी कतारें अब नजर नहीं आतीं, लेकिन संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे चिंता बढ़ा रही है। 2025 के पहले छह महीने बीतने को हैं और इस दौरान देश में हजारों लोग कोरोना की चपेट में आए। सबसे ताजा सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश में एक्टिव मरीजों की संख्या करीब से 3600 से ऊपर पहुंच गई है।
केरल, पश्चिम बंगाल और गुजरात जैसे राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। दिल्ली, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे बड़े राज्यों में भी नए मरीजों और मौतों की संख्या में इजाफा देखा गया है। खास बात यह है कि कई छोटे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अब कोरोना का असर लगभग खत्म हो चुका है। ऐसे में जरूरी है कि लोग अब भी सतर्कता बनाए रखें और कोविड से जुड़े सुरक्षा नियमों का पालन करें।

यहां देखें कोरोना से जुड़े ताजा अपडेट...












Click it and Unblock the Notifications