Coronavirus LIVE Update: 4 हजार पार पहुंचे कोविड के मामले, हिमाचल से सामने आया पहला केस, देखें अपडेट
Coronavirus in India LIVE Updates: देश में एक बार फिर कोविड-19 के मामलों में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में इस समय 4302 एक्टिव केस हैं। हालांकि मामले गंभीर नहीं हैं, लेकिन कुछ राज्यों से कोरोना से मौत की खबरें आई हैं, जो चिंता बढ़ाती हैं।
बीते दिनों में केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में कोविड संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। जान गंवाने वाले मरीजों की उम्र अधिक थी और वे पहले से ही दूसरी बीमारियों से जूझ रहे थे। इनमें डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और पार्किंसन जैसी गंभीर बीमारियां शामिल थीं।

सरकार की ओर से लोगों को सलाह दी गई है कि वे सतर्क रहें, खासकर बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग। मास्क पहनना, हाथ धोना और भीड़भाड़ से बचना अब भी जरूरी है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। पढ़िए कोविड से जुड़े लाइव अपडेट... महाराष्ट्र में कोरोना के 86 नए मामले, 4 की मौत
हिमाचल में पहले कोविड केस की पुष्टि
दिल्ली, महाराष्ट्र और केरल में सबसे ज्यादा केस
24 घंटे में 5 कोरोना मरीजों की मौत
Coronavirus: देश में कोविड-19 के 65 नए मामले












Click it and Unblock the Notifications