Coronavirus LIVE Update: देश में बढ़ रहा कोरोना का खतरा! एक्टिव केस 2 हजार पार, चेक करें लेटेस्ट अपडेट
Coronavirus LIVE Update: कोविड-19 की लहर एक बार फिर देश के दरवाजे पर दस्तक देती दिख रही है। हालात उतने गंभीर तो नहीं जितने पहले कभी थे, लेकिन संक्रमण के नए मामले और मौतें अब भी चिंता बढ़ा रहे हैं। 2025 की शुरुआत से अब तक देश में हजारों लोग संक्रमित हो चुके हैं और कई राज्यों में एक्टिव केसों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
30 जून की सुबह जारी सरकारी बुलेटिन के अनुसार, भारत में फिलहाल 2,000 से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं। इस बीच केरल, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे राज्य सबसे अधिक प्रभावित नजर आ रहे हैं। ऐसे में फिर से सावधानी बरतना बेहद जरूरी हो गया है, ताकि हालात बिगड़ने से पहले ही उन्हें संभाला जा सके।

यहां देखें कोरोना से जुड़े ताजा अपडेट...
LIVE Feed
कोरोना से अब तक 142 मौतें
1 जनवरी 2025 से अब तक कोविड-19 से कुल 142 लोगों की जान जा चुकी है। बीते दिन ही 3 नई मौतें दर्ज की गईं। हरियाणा में 36 साल की एक महिला की मौत ब्रोंकियल अस्थमा और टाइफॉइड के चलते हुई। पश्चिम बंगाल में भी एक व्यक्ति की मौत दर्ज की गई है, हालांकि 28 जून का पूरा डेटा अब भी आने बाकी है।
दिल्ली और केरल में सबसे ज्यादा केस
राज्यवार आंकड़ों की बात करें तो केरल में सबसे ज्यादा 533 एक्टिव केस हैं। इसके बाद दिल्ली में 267 और गुजरात में 218 एक्टिव मरीज हैं। वहीं दिल्ली में बीते 24 घंटे में 2 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में एक 73 वर्षीय व्यक्ति थे, जिन्हें पहले से फेफड़े का कैंसर, उच्च रक्तचाप और निमोनिया था। दूसरे मरीज 76 वर्ष के थे, जिनकी हालत पहले से गंभीर थी।












Click it and Unblock the Notifications