केरल में बुधवार को कोरोना का सिर्फ एक नया पॉजिटिव केस

नई दिल्ली। पूरे देश में जहां कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं वहीं केरल में संक्रमण के मामलों में तेजी से कमी आई है। बुधवार को केरल में कोरोना संक्रमण का सिर्फ एक नया मरीज मिला है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने अपनी प्रेस में इसकी जानकारी दी है। केरल में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 387 है, जिसमें 211 लोग ठीक हो चुके हैं, तीन लोगों की मौत हुई है। इस समय वहां 167 में ऐक्टिव केस हैं।

coronavirus kerala only 1 new covid 19 positive case wednesday

शुरू में सबसे ज्यादा थे संक्रमित

भारत में केरल राज्य मे ही सबसे पहले कोरोना वायरस के संक्रमण का मामला सामने आया था। 30 जनवरी को केरल के त्रिसूर में देश का पहला कोविड-19 मरीज पाया गया था। इसके बाद केरल में कोरोना मराज तेजी से बढ़े। काफी समय देश में सबसे ज्यादा मरीज केरल में ही थे लेकिन केरल ने बेहतरीन तरह से इस पर काबू किया है। केरल सरकार, प्रशासन और खासतौर से स्वास्थ्य मंत्री स्थ्य मंत्री, केके शैलजा टीचर की तारीफ ना सिर्फ भारत बल्कि दुनिया में हो रही है।

अब महाराष्ट्र में ज्यादा संक्रमित

भारत में कोरोना का पहला मामला केरल में आया था लेकिन अब 9 राज्यों में कोरोना संक्रमितों की संख्या केरल से ज्यादा है। भारत में कोरोना संक्रमण के महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा है। महाराष्ट्र में 2687 मामले सामने आए हैं और 178 मौत हुई हैं। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 1561, तमिलनाडु में 1204, राजस्थान में 969, मध्य प्रदेश में 730 और उत्तर प्रदेश में 660 मामले सामने आ चुके हैं। बुधवार को भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 11,933 हो गई है। अब तक 392 मौतें इस वायरस के चलते हो चुकी हैं।

दुनिया में इस वायरस से पीड़ितों की संख्या अब बीस लाख के करीब पहुंच गई है। दुनियाभर में अब तक 19,97,860 लोगों में संक्रमण पाया जा चुका है। इससे अब तक एक लाख 26 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। अमरीका में 26,047 मौतें कोरोना से हुई हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। इटली में 21,067, स्पेन में 18,255 और फ्रांस में 15,729 लोगों की जान ये वायरस ले चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+