Coronavirus से मरे पहले मरीज का इलाज करने वाले डॉक्टर को भी निकला कोरोना पॉजिटिव
नई दिल्ली। दुनिया भर में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 1 लाख 51 हजार 760 हो गई है, ये जानलेवा वायरस अब तक 137 देशों में फैल चुका है, तो वहीं भारत में भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 127 हो गई है तो भारत में अब तक इससे तीन लोग मौत के शिकार हो चुके हैं, मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में 64 साल के मरीज की मंगलवार को मौत गई। इसके पहले कर्नाटक में एक मरीज की मौत हुई थी जबकि दिल्ली में भी कोरोना वायरस के कारण एक मौत हुई थी। वहीं, उत्तर प्रदेश के नोएडा में कोरोना वायरस के 2 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

मरीज का इलाज करने वाले डॉक्टर को भी निकला कोरोना पॉजिटिव
तो वहीं कर्नाटक से मरे पहले मरीज का इलाज करने वाले डॉक्टर में भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कलबुर्गी के डिप्टी कमिश्नर शरत बी ने कहा कि जिस डॉक्टर ने कोरोना मरीज का इलाज किया था, उस 63 वर्षीय डॉक्टर का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है, उसे आज आइसोलेशन वार्ड में भेजा जाएगा।

सावधानी ही बचाव है
तो वहीं महाराष्ट्र में भी कोरोना वायरस के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं, यहां कोरोना के मरीजों की संख्या 39 पहुंच गई है। मालूम हो कि कोराना वायरस की वजह से कई राज्यों के स्कूल-कॉलेज, मॉल, सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया है, सोशल मीडिया पर भी लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि पूरी तरह सावधानी बरतें क्योंकि सावधानी ही बचाव है।

इन बातों का रखें खास ख्याल
- कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए हाथ को करीब 20 सेकेंड तक धोएं।
- हाथों से बैक्टीरिया साफ करने के लिए सेनेटाइजर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- इसके लिए अल्कोहल आधारित हैंड रब का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचिए।
- जिन लोगों को खांसी या जुकाम हो, उनके संपर्क में ना आएं। अपने नाक-मुंह और आंखों को बार-बार टच ना करें।
- अगर आपको खांसी, जुकाम या बुखार हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
- खांसते और छींकते समय नाक-मुंह पर रूमाल या टिशू पेपर रख लें।












Click it and Unblock the Notifications