Coronavirus: PM के दीप जलाने की अपील पर शशि थरूर ने कसा तंज, कहा- ये मोदी का फील 'गुड मूमेंट' था

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में बढ़ता जा रहा है, भारत में इससे निपटने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन है, जिसका आज 9वां दिन है, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के अंधकार को प्रकाश की ताकत से हराने की जरूरत है, इसके लिए प्रधानमंत्री ने लोगों से रविवार को रात नौ बजे नौ मिनट तक दीया जलाने की अपील की है, इसका मकसद एकजुटता का संदेश देने से है।

यह बस पीएम मोदी का फील 'गुड मूमेंट' था-शशि थरूर

यह बस पीएम मोदी का फील 'गुड मूमेंट' था-शशि थरूर

पीएम मोदी के इस वीडियो मैसेज के बाद कांग्रेस की ओर से पहली प्रतिक्रिया उनके सांसद शशि थरूर ने दी है, जिन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में लोगों के दर्द, उनके बोध और उनकी वित्तीय चिंताओं के बारे में कुछ नहीं कहा, यह बस पीएम मोदी का फील 'गुड मूमेंट' था।

शशि थरूर ने कसा तंज, कहा-अभी प्रधान शोमैन की बातें सुनीं...

शशि थरूर ने कसा तंज, कहा-अभी प्रधान शोमैन की बातें सुनीं...

उन्होंने इस बारे में ट्वीट किया कि अभी प्रधान शोमैन की बातें सुनीं, लोगों के दर्द, उनके बोध, उनकी वित्तीय चिंताओं को दूर करने के बारे में कुछ नहीं कहा गया, भविष्य को लेकर कोई दृष्टि नहीं, या उन मुद्दों पर कोई बात नहीं, जिनके बारे में लॉकडाउन के बाद के माहौल में बात करने का उनका इरादा हो. बस, भारत के फोटो-ऑप प्रधानमंत्री द्वारा तैयार किया गया फील-गुड मूमेंट था यह, थरूर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पीएम मोदी ने की है दीप जलाने की अपील

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा है कि 5 अप्रैल यानी इस रविवार को रात नौ बजे लोग अपने घरों से बाहर आएं, घरों की लाइटें बंद करें और दरवाजे पर खड़े होकर दीया जलाएं, मोमबत्ती जलाएं या फिर कुछ भी प्रकाश जलाएं, इस शक्ति के जरिए हम ये संदेश देना चाहते हैं कि देशवासी एकजुट हैं. पीएम ने कहा कि एकजुटता के दमपर ही इस महामारी को मात दी जा सकती है।

'घर में रुका हर व्यक्ति जंग का भागीदार'

'घर में रुका हर व्यक्ति जंग का भागीदार'

कोरोना के खिलाफ जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जब हर कोई घर में है, तो लोग सोच रहे हैं कि वो अकेले कैसे लड़ाई लड़ेंगे, आपके मन में ये प्रश्न आता होगा कि कितने दिन ऐसे काटने पड़ेंगे. हम अपने घर में जरूर हैं, लेकिन हममें कोई अकेला नहीं है, 130 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति हर व्यक्ति के साथ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+