राहत पैकज की जेपी नड्डा ने की तारीफ, पीएम मोदी के लिए कही ये बात
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते भारत में लॉकडाउन का आज दूसरा दिन है। इस जानलेवा वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या 650 हो गई है। देश को कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाने के लिए कई आर्थिक मदद के ऐलान किए जा रहे हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जो लोग इस जंग को लड़ रहे हैं, चिकित्सा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं उन्हें 50 लाख का लाइफ इंश्योरेंस दिया जाएगा। वित्त मंत्री के इस फैसले पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

Recommended Video
जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि 'आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने बार-बार देश से इस संकट की घड़ी में अपना सब कुछ छोड़कर हमारी सेवा में लगे स्वास्थ्यकर्मियों का आभार व्यक्त करने के लिए कहा है। आज सरकार ने स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 50 लाख के स्वास्थ्य बीमा की घोषणा की है। इससे 20 लाख लोग लाभान्वित होंगे।' एक दूसरे ट्वीट में नड्डा ने कहा कि 'आदरणीय प्रधानमंत्री जी की सरकार ने देश के गरीबों के लिए इस संकट की घड़ी में बड़ी राहत की घोषणा की है। हमारा संकल्प है कि कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए। सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 1,70,000 करोड़ रुपय के राहत पैकेज का ऐलान किया।'
वहीं दूसरी तरफ जेपी नड्डा ने विस्तार से बताते हुए कहा कि देश आज कोरोना वायरस की भयावहता को झेल रहा है। ऐसे में उनकी पार्टी ने फैसला किया है कि देश के 5 करोड़ लोगों का लक्ष्य तय करके उनके भोजन की जिम्मेदारी वहन किया जाएं। इसके लिये पार्टी के 1 करोड़ कार्यकर्ता यह नेक काम गुरुवार से शुरु करेंगे।
बीजेपी ने लिया अहम फैसला
जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी के 1 कार्यकर्ता इस तरह 5 व्यक्ति के भोजन की चिंता करेंगे। उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता Social Distancing का भी ख्याल करेंगे।पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार से ही देश में अगले 21 दिन के लिये लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। जिसके बाद पार्टी की यह घोषणा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि देश में अब तक 650 से ज्यादा कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या हो गई है। जो केंद्र सरकार के साथ-साथ जनता के लिये भी चिंता का विषय बन चुकी है। वहीं अब तक 13 लोगों की मौत होने से इस वायरस के फैलाव को लेकर सभी राज्य सरकारें भी अपने स्तर पर युद्धस्तर से काम करने में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications