कोरोना वायरस की वजह से सेनाओं के Modernisation पर भी ब्रेक, कई बड़ी डील रोकी गईं
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से देश की बड़ी डिफेंस डील्स मुसीबत में आ गई हैं। रक्षा मंत्रालय की तरफ से तीनों सेनाओं- भारतीय थलसेना, नौसेना और वायुसेना को फिलहाल सौदों को रोकने के लिए कहा गया है। जिन डील्स को रोकने के निर्देश मंत्रालय की तरफ से आए हैं, वे सेनाओं के आधुनिकीकरण के लिए काफी अहम हैं। मंत्रालय की मानें तो कोविड-19 की वजह से बजट में कटौती के चलते यह फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि अब तक दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से करीब 19 लाख लोगों की मौत हो चुकी है और 2,637,911 लोग इससे संक्रमित हैं।
Recommended Video
Corona crisis का Defence deal पर भी असर, तीनों सेनाओं को डील रोकने के आदेश | वनइंडिया हिंदी













Click it and Unblock the Notifications