पीएम मोदी संग कनिका कपूर की सेल्फी हो रही है वायरल, जानिए क्या है पूरा सच

नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर लंदन से वापस आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। जिस तरह से उन्होंने लखनऊ में तमाम पार्टियों में शिरकत की, उसके बाद से वह लगातार सुर्खियों में हैं और उनकी लापरवाही के चलते लोग उनपर निशाना साध रहे हैं। दरअसल कनिका कपूर लखनऊ की जिस पार्टी में हिस्सा लेने पहुंचीं थी उसमे तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी, जिसमे राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा सांसद दुष्यंत कुमार, जितिन प्रसाद समेत कई लोगग शामिल थे। हालांकि वसुंधरा राजे और दुष्यंत कुमार का सैंपल निगेटिव आया है। लेकिन अब भी कई लोगों पर अभी भी कोरोना के संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है जो लो इस पार्टी में शामिल हुए थे, या फिर इन लोगों के संपर्क में जो अन्य लोग आए थे। इस बीच कनिका कपूर की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

तस्वीर वायरल

तस्वीर वायरल

सोशल मीडिया पर कनिका कपूर की पीएम मोदी के साथ जो तस्वीर वायरल हो रही है, वह एक कार्यक्रम की है, जिसमे देखा जा सकता है कि कनिका कपूर पीएम मोदी के साथ सेल्फी ले रही हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग कैप्शन के साथ साझा कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह तस्वीर तकरीबन 5 वर्ष पुरानी है। यह तस्वीर उस वक्त ली गई जब पीएम मोदी लंदन में थे, इसी दौरान एक कार्यक्रम में कनिका कपूर भी पहुंचीं थी और यहीं पर यह तस्वीर ली गई है। वहीं सोशल मीडिया पर जो लोग इस तस्वीर को साझा कर रहे हैं उनका कहना है कि यह तस्वीर हाल की है, लेकिन यह गलत है।

सोशल मीडिया पर किया जा रहा है गलत दावा

सोशल मीडिया पर किया जा रहा है गलत दावा

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने पीएम मोदी की कनिका के साथ तस्वीर को साझा करते हुए लिखा देश में कोई गड़बड़ी करे और साहेब के साथ उनकी तस्वीर न हो, ऐसा हो ही नहीं कता है। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि कनिका कपूर के साथ पीएम मोदी पोज कर रहे हैं। हालांकि कई लोग इस तस्वीर को साझा करके लिख रहे हैं कि कनिका कोरोना पॉजिटिव हैं, लेकिन पीएम उनके साथ तस्वीर खिंचा रहे हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि यह तस्वीर तकरीबन पांच वर्ष पुरानी है।

अस्पताल में कनिका के नखरे

अस्पताल में कनिका के नखरे

बता दें कि कनिका कपूर फिलहाल लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में भर्ती हैं, यहां उनका इलाज चल रहा है। लेकिन अस्पताल में कनिका के बर्ताव से डॉक्टर काफी मुश्किल का सामना कर रहे हैं। एसजीपीजीआई के डायरेक्टर डॉक्टर धीमन ने कहा कि कनिका कपूर को अस्पताल में उपलब्ध सबसे बेहतर सेवाएं दी जा रही हैं। लेकिन उन्हें बतौर मरीज हमारे साथ सहयोग करना चाहिए, नाकि वह अपने स्टार वाले नखरे दिखाएं। उन्हें अस्पताल के किचन की ओर से ग्लूटेन मुक्त खाना मुहैया कराया जा रहा है।

सहयोग नहीं कर रही हैं कनिका

सहयोग नहीं कर रही हैं कनिका

डॉक्टर ने बताया कि कनिका को हमारे साथ सहयोग करना चाहिए। यही नहीं डॉक्टर धीमन ने बताया कि अस्पताल में कनिका कपूर को आइसोलेशन वार्ड में हर वो सुविधा मुहैया कराई गई है, जिसे हम उपलब्ध करा सकते हैं। उन्हें एक कमरा दिया गया है, जहां पर अटैच्ड टॉयलेट है, मरीज का बिस्तर है, टीवी लगी है। उनके कमरे में एसी लगी है, जिसकी अलग से एक यूनिट है। अस्पताल की ओर से कहा गया है कि कनिका कपूर को हर संभव सुविधा मुहैया कराई गई है, लेकिन सबसे पहले उन्हें मरीज की तरह से बर्ताव करना चाहिए, नाकि एक स्टार की तरह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+