Coronavirus: सेना के मेजर को नहीं है कोरोना वायरस, सैंपल टेस्‍ट में आए निगेटिव

इंदौर। इंदौर में इंडियन आर्मी के जिस ऑफिसर के सैंपल पुणे स्थित नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) में भेजे गए थे, वे निगेटिव आए हैं। मेजर रैंक के यह ऑफिसर 25 फरवरी को ईरान से लौटे थे और इसके बाद यह आशंका जताई गई थी कि वह शायद वायरस के संपर्क में आ गए हैं। इस वजह से उन्‍हें महू स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल में आइसोलेशन में रखा गया था। इंदौर के मुख्‍य स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी (सीएमओ) की तरफ से इस बात की आधिकारिक पुष्टि की गई है।

corona-india-200

14 दिनों तक रहेंगे सुपरविजन में

मध्‍य प्रदेश के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के एक अधिकारी की तरफ से बताया गया था कि ऑफिसर की उम्र 32 साल है और वह मेजर रैंक पर हैं। उन्‍होंने हालांकि यह जानकारी भी दी है कि मेजर की टेस्‍ट रिपोर्ट नागपुर स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज लैबोरेट्री से आई है। ऑफिसर को अभी फिलहाल 14 दिनों तक मेडिकल सुपरविजन में रखा जाएगा लेकिन उन्‍हें अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज किया जा सका है। 25 फरवरी को ईरान से लौटे ऑफिसर ने गले में तकलीफ की शिकायत की थी। पहले खबरें आई थीं कि ऑफिसर को उनके घर पर ही क्‍वारटाइन करके रखा गया है।डॉक्‍टर संतोष सिसोदिया जो कि डिस्‍ट्रीक्‍ट इन-चार्ज ऑफ इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम हैं, उन्‍होंने इस बात की जानकारी दी थी।ईरान में अब तक कोरोना वायरस की वजह से 77 लोगों की मौत हो चुकी है। इस देश में 2,336 लोग बीमारी से संक्रमित हैं। यह ऑफिसर ईरान की राजधानी तेहरान से वापस लौटे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+