नवंबर लास्‍ट के बाद देश में एक्टिव केस की संख्‍या में अबतक का सबसे बड़ा उछाल

नई दिल्‍ली। बीते 24 घंटे में भारत में सक्रिय कोरोना वायरस मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। 24 घंटे में 4,421 के सामने आए है जो तीन प्रतिशत की वृद्धि है। इस कारण भारत में पिछले 17 दिनों मे कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या डेढ़ लाख के पार पहुंच गई है। सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, यह नवंबर के अंत के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या में सबसे बड़ा उछाल है। यह लगातार 5वां दिन है, जब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ी है। आपको बता दें कि बीते 24 घंटे में सक्रिय मरीजों की संख्‍या नए मामले और स्‍वस्‍थ हो चुके लोगों के आंकड़ों के अंतर से पता चलती है।

नवंबर लास्‍ट के बाद देश में एक्टिव केस की संख्‍या में अबतक का सबसे बड़ा उछाल

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक इन पांच दिनों में 13,506 सक्रिय मरीज बढ़े हैं। पिछले हफ्ते सक्रिय मरीजों के बढ़ने की दर 1.5 फीसदी थी जो अब दोगुनी हो चुकी है। रोज मिलने वाले नए मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। यह 16 फरवरी को 9121 यानी दस हजार से भी नीचे आ चुकी थी, लेकिन 22 फरवरी को यह संख्या 14,199 तक पहुंच गई। अगर बीते एक हफ्ते की बात करें तो कोरोना केस में वृद्धि दर औसत 13.8 फीसदी का है।

आपको बता दें कि महाराष्‍ट्र में कोरोना के मामलों में काफी तेजी आई है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए महाराष्‍ट्र में नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन की पाबंदियां फिर से लौट आई हैं। सीएम उद्धव ठाकरे ने भीड़भाड़ वाले सभी तरह के कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा 8 दिन का अल्टिमेटम दिया और कहा कि लोग मास्क नहीं पहनेंगे तो पूरे राज्य में लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है। महाराष्ट्र के अमरावती मंडल के 5 जिलों में सोमवार शाम से 1 हफ्ते का लॉकडाउन रहेगा। पुणे और नासिक में भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। स्कूल-कॉलेज 28 फरवरी तक बंद कर दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+