देश में कोरोना का तांडव जारी, पिछले 24 घंटे में 56,282 नए मामले, 904 लोगों की मौत

नई दिल्ली। पूरे देश में कोरोना का तांडव जारी है, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों के भीतर भारत में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 19 लाख के पार पहुंच गया है यहां एक दिन में 56,282 नए केस सामने आए हैं तो वहीं 904 मरीजों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 19 लाख 64 हजार 536 हो गई है, जिनमें 5 लाख 95 हजार एक्टिव केस हैं तो वहीं 13 लाख 28 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India: देश में मरीजों की संख्या 19.60 लाख पार , 56,282 नए केस | वनइंडिया हिंदी
    देश में कोरोना का तांडव जारी, पिछले 24 घंटे में 56,282 नए मामले, 904 लोगों की मौत

    जबकि 40 हजार 699 लोग अपनी जान गवां चुके हैं, इसके साथ देश में संक्रमण से मौत की दर यानी मृत्यु दर भी 2.07% हो गई है, 4 अगस्त तक भारत में अब तक 2,14,84,402 सैंपल टेस्ट किए गए है, वहीं 4 अगस्त को एक दिन में 6,19,652 सैंपल टेस्ट किए गए है, मालूम हो कि पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है, अमेरिका और ब्राजील में कोरोना से बीते दिन क्रमश: 55,100 और 54,685 मामले आए, संक्रमण के मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है।

    कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन बनाने की होड़ तेज

    वहीं इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि भले ही कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन बनाने की होड़ तेज हो गई है, लेकिन कोरोना वायरस से निपटने में अभी तक कोई 'रामबाण' समाधान सामने नहीं आया है और ना ही ऐसी अभी कोई उम्मीद की जा सकती है, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख डॉक्टर टेड्रोस एडोनोम गेब्रिएसस ने कहा कि भारत जैसे देशों में ट्रांसमिशन रेट बहुत ज्यादा है और अभी उन्हें काफी लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहना चाहिए।

    कोरोना वायरस के साथ 'जीना सीखना होगा'

    आपको बता दें कि इससे WHO प्रमुख ने कहा था कि अब दुनिया को करोना वायरस के साथ 'जीना सीखना होगा', अगर युवागण ये समझ रहे हैं कि उन्हें वायरस से खतरा नहीं तो ऐसा सोचना उनका सरासर गलत है कि क्योंकि युवाओं की न तो सिर्फ कोरोना संक्रमण से मौत हो सकती है, WHO ने कहा कि शायद अब कोरोना कभी ही खत्म हो क्योंकि कोरोना एक नया वायरस है, जो कि हर वक्त ये अलग तरह से बर्ताव करता है, ऐसे में इसको रोकने के लिए किसी भी नतीजे पर अभी नहीं पहुंचा जा सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+