Covid-19:बीते 24 घंटे में 2.22 लाख नए केस लेकिन मौत के आंकड़ों में गिरावट नहीं, 4,454 लोगों की गई जान
Covid-19:बीते 24 घंटे में 2.22 लाख नए केस लेकिन मौत के आंकड़ों में गिरावट नहीं, 4,454 लोगों की गई जान
नई दिल्ली, 24 मई: भारत में कोरोना वायरस के केसों में तो गिरावट देखने को मिल रही है लेकिन मौत के आंकड़े थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। देश में सोमवार (24 मई) को बीत 24 घंटे में 2,22,315 कोविड-19 के केस सामने आए हैं और 4,454 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 3,02,544 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। देश में कोरोना से अब तक 3,03,720 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 27,20,716 है। वहीं डिस्चार्ज हुए कुल मामलों की संख्या 2,37,28,011 हो गई है। देश में कुल कोविड-19 मामलों की संख्या 2,67,52,447 हो गई है।
Recommended Video

भारत में 16 जनवरी से शुरू हुए वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक 19,60,51,962 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 23 मई 9,42,722 लोगों को वैक्सीन लगी है।
भारत में रविवार (22 मई) के आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 88.30 प्रतिशत हो गई है। वहीं एक्टिव केसों की संख्या कुल संक्रमित मामलों के 10.57 प्रतिशत है। देश में फिलहाल संक्रमण से मृत्यु दर 1.13 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक जिन लोगों की कोरोना से अब तक मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक अन्य बीमारियों से ग्रसित थे।
भारत में कोरोना से अब तक 3 लाख से ज्यादा मौतें हो गई हैं। भारत अब अमेरिका और ब्राजील के बाद दुनिया का तीसार देश बन गया है, जहां कोरोना से 3 लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं। भारत में कोरोना मृतकों की संख्या 2.5 लाख से 3 लाख में सिर्फ 12 दिन लगे हैं। भारत में कोविड से 12 दिनों में लगभग 50 हजार लोगों की मौत हुई है। सिर्फ मई महीने में कोरोना से भारत में 92 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। जबकि अभी मई खत्म होने में हफ्तेभर का वक्त है। देश में कोरोना से शुरुआती लहर में 50 हजार मौत होने में 150 दिन से ज्यादा का वक्त लगा था।












Click it and Unblock the Notifications