कोरोना मामले स्थिर लेकिन मौतों की संख्या में इजाफा, 24 घंटे में 461 मरीजों की गई जान
कोरोना मामले स्थिर लेकिन मौतों की संख्या में इजाफा, 24 घंटे में 461 मरीजों की गई जान
नई दिल्ली, 04 नवंबर: भारत में कोरोना वायरस के मामलों में पिछले कुछ दिनों से स्थिरिता बनी हुई है लेकिन मौतों की संख्या में गुरुवार (04 नवंबर) को इजाफा देखा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए गुरुवार (04 नवंबर) के आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में 12,885 नए कोविड-19 केस सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 461 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान एक दिन में 15,054 लोग डिस्चार्ज हुए हैं।
Recommended Video

देश में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 1,48,579 है, जो 253 दिनों में सबसे कम है। वहीं कुल रिकवरी हुए लोगों की संख्या 33712794 है। वहीं कोरोना से हुई कुल मौतों का आंकड़ा 4,59, 652 है। देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,07,63,14,440 (1.07 करोड़) है। वहीं पिछले 24 घंटे में 30,90,920 वैक्सीन डोज लगाई गई है।
अप्रैल 2021 के उछाल के बाद से कोविड -19 टैली में लगातार गिरावट आ रही है। हालांकि, चल रहे फेस्टिवल सीजन के बीच मामलों में एक ताजा उछाल देखने को मिल रहा है।सरकारी आंकड़ों के अनुसार, लगातार 27 दिनों में नए कोरोना वायरस संक्रमणों में दैनिक केस 20,000 से नीचे रही है और लगातार 130 दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले सामने आए हैं। कोरोना डेली पॉजिटिविटी रेट 1.21 प्रतिशत है, जो 31 दिनों से 2 फीसदी से भी कम है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को टीकाकरण की सुस्त रफ्तार को लेकर 40 से ज्यादा जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान पीएम मोदी ने अधिकारियों से कहा कि वे टीकाकरण अभियान को घर-घर जाकर एक खास इलाके के हिसाब से अपनी रणनीति बनाएं। पीएम मोदी ने कहा, अगर वैक्सीनेशन में ढिलाई की तो एक नया संकट आ सकता है। हमें कभी भी बीमारियों और दुश्मनों को कम नहीं समझना चाहिए क्योंकि उन्हें बहुत अंत तक लड़ा जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications