Coronavirus India: भारत में 24 घंटे में कोरोना के 16,838 नए केस और 113 मौतें, जानिए ताजा आंकड़ें

Coronavirus India: भारत में 24 घंटे में कोरोना के 16,838 नए केस और 113 मौतें, जानिए ताजा आंकड़ें

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार (05 फरवरी) को भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 16,838 नए केस सामने आए हैं और 113 मौतें हुई हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 13,819 लोग ठीक हुए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी किए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 113 और मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है और मृतक संख्या बढ़कर 1,57,548 हो गई है। वहीं 24 घंटे में कोरोना के 16,838 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,11,73,761 हो गई है। देश में एक्टिव मामलों (सक्रिय मामलों) की कुल संख्या अब 1,76,319 है और डिस्चार्ज होकर ठीक हो चुके मामलों की कुल संख्या 1,08,39,894 है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : 24 घंटे में 16,838 नए COVID-19 केस, 113 की मौत | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    देश में अभी 1,76,319 लोगों का कोरोना संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.59 प्रतिशत है। देश में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 97.03 प्रतिशत हो गई। वहीं कोरोना से मृत्यु दर 1.41 प्रतिशत है।

    देश में साल 2020 के 7 अगस्त को कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 लाख थी, जो 23 अगस्त 2020 को 30 लाख हुई और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से ज्यादा हो गई थी। वहीं 16 सितंबर को कोविड-19 के मामले देश में 50 लाख के पार चले गए थे और 28 सितंबर को 60 लाख के पार। 19 दिसंबर को देश में कोरोना के मामले एक करोड़ के पार चले गए थे।

    कोरोना वैक्सीनेशन अभियान

    भारत में 1 मार्च से कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत हुई है। देश में अबतक कुल 1,80,05,503 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। देश में कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी 2021 से हुई थी। जिसमें हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया था। वैक्सीनेशन राउंड-2 में 60 साल के पार या फिर 45 वर्ष के उम्र के पार, जिन्हें कोई गंभीर बीमारी है, उन्हें कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा रही है। अगर आप ये वैक्सीन सरकार अस्पतालों में लगवाते हैं तो ये फ्री में दी जा रही है। लेकिन अगर आप प्राइवेट अस्पताल में जाते हैं तो आपको 300 रुपये तक का शुल्क देना होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+