Covid-19 India: भारत में एक दिन में फिर आए 24 हजार से ज्यादा कोरोना मामले, 131 लोगों की हुई मौत

Covid-19 India: भारत में एक दिन में फिर आए 24 हजार से ज्यादा कोरोना मामले, 131 लोगों की हुई मौत

कोरोना वायरस अपडेट: भारत में मार्च की शुरुआत से ही कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देख जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि भारत में ये कोरोना वायरस की ये दूसरी लहर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए मंगलवार (16 मार्च) के आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 24,492 नए मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 131 लोगों की मौत हुई है। एक दिन में सामने आए 24,492 नए कोविड-19 केसों के बाद देश में कुल कोरोना संक्रमितों की पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,14,09,831 हो गई है। वहीं देश में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,58,856 हो गई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Covid 19 के पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 24,492 मामले | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus India update

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 20,191लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की कुल संख्या फिलहाल 2,23,432 है। वहीं कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 1,10,27,543 हो गई है।

    देश में 16 मार्च सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों अबतक 3,29,47,432 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। देश में कोरोना वैक्सीनेशन राउंड-2 की शुरुआत एक मार्च से हुई है। टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में 60 वर्ष से अधीक और 45 साल अधिक जो किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, उन्हें वैक्सीन दी जा रही है।

    हालांकि बीते दिन 15 मार्च के मुताबिक मंगलवार को नए कोरोना केसों में गिरावट दर्ज की गई है। भारत में 15 मार्च को एक दिन में कोरोना के 26,291 नए मामले सामने आए थे और 118 लोगों की मौत हुई थी।

    भारत में पिछले लगभग एक हफ्ते से कोरोना के 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। भारत में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। देश में संक्रमण के मामलों में से 61 प्रतिशख मामले सिर्फ महाराष्ट्र से हैं। महाराष्ट्र के अलावा भारत में पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा, दिल्ली और आंध्र प्रदेश में कोरोना तेजी से फैल रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+