भारत में कोरोना का पीक जारी, 24 घंटे में 4.14 लाख नए केस, 3,915 लोगों की मौत, जानें आंकड़े

भारत में कोरोना का पीक जारी, 24 घंटे में 4.14 लाख नए केस, 3,915 लोगों की मौत, जानें आंकड़े

नई दिल्ली, 07 मई: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अपने चरम (पीक) पर है। पिछले 3 दिनों से 24 घंटे में चार लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार (07 मई) को भी भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 4,14,188 नए मामले सामने आए हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 3,915 लोगों की मौत हुई है और 3,31,507 लोग कोविड से ठीक हुए हैं। देश में कोरोना से अब तक 2,34,083 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 36,45,164 है। वहीं डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,76,12,351 है। देश में शुरुआत लेकर अब तक कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,14,91,598 हो गई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: बीते 24 घंटे में 4,14,188 new Covid 19 cases, 3,915 मौत । वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus India

    जानिए देश में कितने लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन

    भारत में 16 जनवरी 2021 को शुरू हुए वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक 16,49,73,058 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लगाई गई है। वहीं देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 23,70,298 वैक्सीन लगाई है।

    यह दूसरा लगातार दिन है, जब भारत में पिछले 24 घंटे में 4 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। इसके पहले पिछले हफ्ते देश ने पहली बार 4 लाख से ज्यादा केस सामने आए थे, जिसने सारे गंभीर रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

    देश में 1 मार्च को 15,510 नए मामले आए थे सामने

    देश में 1 मार्च 2021 को सिर्फ 15,510 नए मामले सामने आए थे। वहां पिछले लगभग 15 दिनों से हर दिन 3 लाख से अधिक कोविड-19 मामले सामने आ रहे हैं। जिसमें से एक हफ्ते से लगातार साढ़े तीन लाख से ज्यादा कोविड केस सामने आए हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में भारत ने कोरोना के कुल पॉजिटिव मामलों में दो करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। फिलहाल देश में 2 करोड़ 14 लाख 91 हजार 598 केस हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+