Coronavirus: लॉकडाउन के बावजूद बढ़ रही COVID-19 से होने वाली मौत और मरीजों की संख्या

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 40 हजार के बहुत करीब पहुंच चुकी है, इस महामारी से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने तीसरी बार लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाकर 17 मई, 2020 तक कर दिया है। केंद्र और राज्य सरकारों की तमाम कोशिशों के बाद भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हैरान करने वाली बात यह है कि लॉकडाउन के बीच COVID-19 का संक्रमण और उससे होने वाली मौतें ज्यादा तेजी से बढ़ी हैं। बीते शनिवार को 2500 से अधिक नए मामले पहली बार सामने आए, जबकि उसी दिन मरने वालों की संख्या 93 थी। दिन खत्म होने तक देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 40,000 मामलों से थोड़ा ही कम था, जबकि मृत्यु का आंकड़ा 1300 को पार कर गया था।

Recommended Video

      Corona in India : देश में 40 हजार के करीब कोरोना मरीज, अब तक 1301 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी
      Coronavirus Increasing COVID-19 deaths and patients despite lockdown

      हालांकि शनिवार से पहले भी लगातार मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। सामने आ रहे नए मामलों के साथ-साथ मौतों की संख्या देश के सिर्फ 4-5 राज्यों से सामने आ रही है जिसमें से महाराष्ट्र शीर्ष पर है। महाराष्ट्र और गुजरात दोनों राज्यों में एक दिन में होने वाली सबसे अधिक मौतें दर्ज की गई हैं। जहां शनिवार को महाराष्ट्र में 37 मौतें हुई थीं, वहीं गुजरात में 26 लोगों की मौत हुई थी। हाल के दिनों में तमिलनाडु में संक्रमित मामलों की संख्या में तेजी देखी गई है, शनिवार को यहां 231 मामले सामने आए, राज्य में अब तक कुल 2700 से ज्यादा मरीज हैं।

      महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और मध्य प्रदेश के बाद अब तमिलनाडु देश का पांचवां सबसे बड़ा कोरोना हॉटस्पॉ है। शनिवार को, दिल्ली के कुल कोरोना संक्रमित 384 मामले एक दिन में सामने आए जिसके बाद वहां कुल 4000 से ज्यादा पॉजिटिव केस आ चुके हैं। गुजरात की संख्या 5000 से अधिक हो गई। वहीं, भारत में कोरोना के अबतक 39,980 केस सामने आए हैं जिनमें से 1,301 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 10,632 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। कुल केसों में 28,046 केस ऐक्टिव हैं।

      यह भी पढ़ें: भारत में धीमी हुई कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 12 दिन पर केस हो रहे डबल, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का बयान

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+