मुंबई: कोरोना वार्ड हुए फुल, नए मरीजों को लिए ऐसे जगह बना रहे हैं डॉक्टर
मुंबई: कोरोना वार्ड हुए फुल, नए मरीजों को लिए ऐसे जगह बना रहे हैं डॉक्टर
नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई देश के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित शहरों में से एक है। मुंबई में हर रोज नए मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में अस्पतालों में बनाए गए कोरोना वार्ड में जगह कम पड़ने लगी है। इसका हल निकालने के लिए फिलहाल डॉक्टर कोरोना मरीजों के बिस्तरों के बीच जगह कम कर रहे हैं ताकि वार्ड में कुछ और बेड आ सकें।

मुंबई में कोरोना मरीजों के लिए 3500 बेड
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में करीब 3500 बेड हैं जो तकरीबन फुल हो चुके हैं। कोरोना मरीजों के बेड में फांसला रखा जाता है लेकिन अस्पतालों ने बेड के बीच जगह घटा दी है। डॉक्टरों का कहना है कि जब वहां दोनों लोग संक्रमित ही हैं तो दूरी रखने का कोई खास फायदा नहीं है। नैयर अस्पताल ने अपने यहां कोरोना मरीजों के लिए बेड 336 से बढ़ाकर 800, केईएम ने 200 से 220, सेंट जॉर्ज ने 400 से 690 किए हैं।
मुंबई सरकारी अस्पतालों में 250 वेंटिलेटर हैं और सभी इस समय इस्तेमाल में है। महाराष्ट्र में में जिस तरह से केस आ रहे हैं, कई विशेषज्ञ मान रहे हैं कि राज्य में इस महीने के अंत तक 50 हजार से ज्यादा मामले होंगे।

मुंबई में देश के 21 फीसदी कोरोना केस
महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या बढकर 25 हजार 922 हो गई है। ये देश में सबसे ज्यादा है। राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 975 है। पिछले 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 1495 से नए केस सामने आए हैं और 54 मौतें हुई है। सिर्फ मुंबई में अब तक कोरोना मरीजों की संख्या 15,700 के पार पहुंच चुकी है और 590 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। अकेले मुंबई शहर में देश के 21 फीसदी कोरोना केस आए हैं।

देश में कोरोना के मामले 78 हजार के पार
भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 78 हजार के पार पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3722 नए मामले सामने आए हैं और 134 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद देश में भारत में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 78,003 हो चुकी है और कुल 2549 लोगों की जान अबतक इस वायरस के चपेट में आने से हुई है। देश में इस समय 49,219 एक्टिव केस हैं यानी इन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 26,235 मरीज अब तक रिकवर हुए हैं और ठीक होकर घर जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications