भारत में दूसरी स्टेज में कोरोना वायरस, एक और स्टेज बढ़ा तो क्या होगा
नई दिल्ली। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने शनिवार को बताया है कि भारत में कोरोना वायरस दूसरी स्टेज में है। इसको इसी स्टेज पर रोका नहीं गया तो ये बड़ा खतरा बन जाएगा। आईसीएमआर के डायरेक्टर जनरल बलराम भार्गव ने कहा है कि 30 दिन में कोरोना पर काबू ना हुआ तो ये संक्रमण एक स्टेज बढ़कर तीसरी स्टेज में पहुंच जाएगा। वहां से स्थिति आपातकाल की हो जाएगी और चौथी स्टेज में ये भयावह महामारी का रूप ले लेगा।

इटली चीन में छठीं स्टेज
भार्गव ने कहा है कि हमारे पास कोरोना को अगले स्टेज में जाने से रोकन के लिए 30 दिन हैं। सावधानी और पर्याप्त उपाय के जरिए इसे तीसरी स्टेज में जाने से रोका जा सकता है। थर्ड स्टेज में वायरस लोगों में तेजी से फैलना शुरू होता है और चौथी स्टेज में पहुंचने पर महामारी का रूप लेता है। उन्होंने कहा कि चीन और इटली में कोरोनावायरस संक्रमण में स्टेज 6 में पहुंच गया हैं। जहां इससे हो रही तबाही सबके सामने है।

ऐसे समझें कोरोना की स्टेज
विशेषज्ञों के मुताबिक, कोरोना पहली स्टेज में संक्रमित जगहों से ट्रांसमिट होता है। दूसरी स्टेज में स्थानीय लोगों में यह फैलना शुरू होता है और नए केस सामने आने लगते हैं। तीसरी स्टेज में यह बड़े पैमाने पर समुदायों के बीच फैलना शुरू होता है। चौथी स्टेज में बीमारी महामारी का रूप लेती है।

भारत में कितने केस
भारत में कोरोना के 83 मामले अब तक सामने आए हैं। दो लोगों की इस वायरस से मौत हुई है। दिल्ली और कर्नाटक में एक-एक मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत कम से कम 13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के मामले पाए गए हैं।
चीन के चीन में अब कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से कमी आ रही है। हालांकि अभी भी वहां मौतें हो रही हैं। चीन में तीन हजार से ज्यादा लोगों की जान इस वायरस से गई हैं। कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित वुहान है। चीन के बाद इटली और ईरान में कोरोना का कहर है। इटली में इस वायरस के संक्रमण से शुक्रवार को 250 लोगों की मौत हो गई। अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार देश में इससे एक दिन में होने वाली मौतों की यह सर्वाधिक संख्या है। मृतकों की कुल संख्या 1,266 हो गई।












Click it and Unblock the Notifications