देश में थमे कोरोना केस, बीते 24 घंटों में 6915 नए कोविड केस, 180 लोगों की हुई मौत
देश में थमे कोरोना केस, बीते 24 घंटों में 6915 नए कोविड केस, 180 लोगों की हुई मौत
नई दिल्ली, 01 मार्च: भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर थम सी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 6 हजार 915 केस सामने आए हैं। वहीं बीते एक दिनों में कोविड-19 के 16 हजार 864 मरीज रिकवर हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में 180 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। देश में फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 92 हजार 472 है। कोरोना से हुई कुल मौतों का आकड़ा 5 लाख14 हजार 023 है।
Recommended Video

केंद्रीय मंत्रालय के दैनिक स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार दर्ज किए मंगलवार के आंकड़े लगभग दो महीने में सबसे कम दैनिक वृद्धि हैं। पिछले साल दिसंबर के बाद यह पहली बार था जब एक दिन का केस 10,000 से नीचे था।
देश में कोरोना के कुल मामले 42,931,045 है। पिछले 24 घंटों में हुई 180 मौत में से केरल से 110 मौत दर्ज किए हैं। गोवा से 20 मौत सामने आए हैं। देश में डेथ रेट 1.20 प्रतिशत दर्ज की गई थी।
देश में वर्तमान में कुल एक्टिव केसों की संख्या 0.22 प्रतिशत शामिल है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 से ठीक होने की दर में सुधार हुआ है और रिकवरी रेट सुधरकर 98.59 प्रतिशत हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, जैसे-जैसे मामले लगातार गिर रहे हैं, दैनिक सकारात्मकता दर 0.77 प्रतिशत है, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.11 प्रतिशत दर्ज की गई है।












Click it and Unblock the Notifications