देश में Coronavirus का अंत नजदीक, 21 मई को आएगा अंतिम नया केस- MSEPP
नई दिल्ली- भारत में जबसे कोरोना वायरस का कहर शुरू हुआ है, पहली बार इससे जुड़ी एक बहुत सकारात्कमक और बेहद अच्छी खबर आई है। भारत में हुए एक रिसर्च में दावा किया गया है कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित आखिरी नया मरीज 21 मई को महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में आ सकता है। जबकि, ज्यादातर राज्य इसे मई के पहले हफ्ते में ही रोक देंगे। इस शोध में महाराष्ट्र के लिए पॉजिटिव केसों की अधिकतम संख्या जो कि 21 मई तक पहुंचेगी 24,222 होने का अनुमान लगाया गया है। बता दें कि शुक्रवार सुबह तक देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमित मामलों का आंकड़ा 35,043 तक पहुंच चुका है, जिनमें 25,007 ऐक्टिव केस हैं और 8,889 मरीज इससे ठीक हो चुके हैं। बाकी 1,147 मरीजों की इसके कारण मौत हो चुकी है।
Recommended Video

7 मई तक हाफ, 21 मई तक साफ
एक बहुत ही विश्वसनीय शोध से पता चला है कि भारत के ज्यादातर राज्यों में कोविड-19 के नए केस 7 मई से रुकने शुरू हो जाएंगे। सिर्फ महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश,पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे ज्यादा जनसंख्या वाले राज्यों में ही 7 मई के बाद भी कुछ नए संक्रिमत केस आते रहने की आशंका है। ये शोध मुंबई स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पब्लिक पॉलिसी (MSEPP) के पेपर में जारी हुआ है, जिसके लेखक नीरज हेतकर और पल्लवी बेल्हकर हैं। ये दोनों अर्थशास्त्री हैं। इन्होंने अपना रिसर्च चीन, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ कोरिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों में इंफेक्शन के पैटर्न को जांचने-परखने के बाद किया है। 'दी एंड इज नियर: कोरोना स्टैब्लाइजिंग इन मोस्ट इंडियन स्टेट्स' नाम से जारी इस रिसर्च पेपर में उन्होंने साफ लिखा है कि उनका अनुमान है कि कम से कम 11 राज्य नए केस नहीं होने का लक्ष्य 7 मई तक ही हासिल कर लेंगे। जबकि, पूरे भारत में यह लक्ष्य 21 तक हासिल हो जाएगा।

21 मई को महाराष्ट्र में आएगा आखिरी नया केस
हेतकर ने कहा 'यह सही नहीं है कि कोविड-19 संक्रमण एक ही नमूने के आधार पर फैलता रहता है।.....शुरू में इसके फैलने की गति बढ़ेगी और उसके बाद जब इसके ढोने की क्षमता कम होगी तो इसके प्रभाव में कमी आएगी।' देश में शुक्रवार सुबह तक महाराष्ट्र में कोविड-19 के संक्रमितों का आंकड़ा सबसे ज्यादा यानि 10,498 हो चुका था और उसके बाद गुजरात का स्थान था जहां 4,395 मामले आ चुके थे। लेकिन, नीरज हेतकर और पल्लवी बेल्हकर की शोध का अनुमान है कि 21 मई तक महाराष्ट्र में यह आंकड़ा अधिकतम 24,222 तक पहुंचेगा और उसके बाद वहां नए मामले आने रुक जाएंगे। लेकिन, गुजरात को यह सफलता 7 मई को ही मिल जाएगी और तबतक वहां 4,833 केस आकर नए केस आने बंद हो जाएंगे।

कुछ राज्यों के लिए ये रहा तारीखों का अनुमान
महाराष्ट्र और गुजरात के अलावा अगर बाकी राज्यों की बात करें तो दिल्ली में 7 मई को आखिरी नया मामला आएगा और वहां कुल केस 3,744 तक रुक जाएगा। इसी तरह राजस्थान में भी 7 मई आखिरी तारीख होगी और कुल मामले 2,808 तक पहुंचेंगे, यूपी में 10 मई को आखिरी नया मामला आएगा और मरीजों की कुल संख्या 3,182 पर रुक जाएगी, जबकि महाराष्ट्र की तरह ही पश्चिम बंगाल में भी आखिरी केस 21 मई को ही आएगा और तब वहां संक्रमितों की कुल संख्या 2,173 तक पहुंचकर ठहर जाएगी।

रिस्क फैक्टर भी है
इस रिसर्च में कुछ और अहम बातें बताई गई हैं और साथ ही लापरवाही बरतने पर कोरोना वायरस के दूसरे वेब आने की आशंका भी जताई गई है। रिसर्च में कहा गया है कि शुरुआत में संक्रमण शहरों में ही सीमित रहा, इसलिए भारत में इसके प्रकोप को जल्द काबू पाने में मदद मिली है। लेकिन, अगर प्रवासी मजदूरों की आवाजाही को खुली छूट दी गई तो लॉकडाउन से जितने भी फायदे मिले हैं उसका बेड़ा गर्क हो जाएगा। इसकी वजह से ग्रामीण इलाकों में वायरस के फैलने का खतरा बहुत ज्यादा है, जिसकी वजह से कोरोना वायरस का दूसरा वेब उठ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications