कोरोना वायरस: देशभर में शुरू किया गया दूसरा सीरो सर्वे, सितंबर में मिलेंगे नतीजे

नई दिल्ली। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने देश में दूसरा सीरो सर्वे शुरू कर दिया है। दूसरे चरण की इस सर्वे के परिणाम सितंबर में जाने की उम्मीद है। सर्वे देश के 21 राज्यों के 69 जिलों में किया जा रहा है। इसके तहत 24 हजार सैंपल लिए जाएंगे। सीरोलॉजिकल सर्वे एक तरह से खून की जांच है जो पता लगाती है कि हमारे शरीर में रोग से लड़ने की कितनी क्षमता है। सर्वे से पता चलता है कि कितने लोगों में कोरोना एंटीबॉडी मौजूद है यानी किसी जगह पर कितने लोग कोरोना से संक्रमित हो कर ठीक हो गए हैं।

Recommended Video

      Second National Sero Survey : ICMR ने दूसरा राष्ट्रीय सीरो सर्वे पर दी पूरी अपडेट | वनइंडिया हिंदी
      coronavirus ICMR starts second all India sero surve

      आईसीएमआर के डायरेक्टर बलराम भार्गव ने कहा है कि कई राज्यों में सैंपल इकट्ठा करने का काम भी खत्म हो गया है। ज्यादातर काम सितंबर के पहले सप्ताह तक इसे पूरा हो जाना चाहिए और सर्वे के नतीजे सितंबर के पहले हफ्ते में आ जाएंगे। देश में पहला सीरो सर्वे नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल, राज्य के स्वास्थ्य विभागों और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मिलकर किया था। सीरो सर्वे का पहला दौर लॉकडाउन के दौरान मई में किया गया था। इस सर्वे में पता चला था कि देश में 0.73 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी बनी थी।

      मई में पहला सर्वे हुआ था तब से हालात काफी बदल गए हैं। इस समय देश में कोरोना चरम पर है। इस समय औसतन 70 हजार नए मरीज हर रोज सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को कोरोना वायरस के मामलों में अभी तक की सबसे बड़ी बढ़ोत्तरी देखने को मिली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार को देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस के 77266 नए मरीज मिले और कुल केस बढ़कर 33 लाख के पार पहुंच गए हैं। वहीं 61 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+