कोरोना वायरस: दिल्ली में घर से निकलने पर मास्क पहनना होगा अनिवार्य

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अब घर से बाहर निकलने पर चेहरे पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरावील ने बुधवार को कहा किचेहरे के मास्क पहनने से कोरोनो वायरस को बढ़ने से काफी हद तक रोका जा सकता है। इसको देखते हुए दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि किसी के भी घर से बाहर निकलने के लिए चेहरे पर मास्क लगाना अनिवार्य होगा। कपड़े का बनाया हुआ मास्क भी पहना जा सकता है। दिल्ली में बिना मास्क पहने घर से निकलने वालों पर कार्रवाई होगी। दिल्ली से पहले उत्तर प्रदेश सरकार भी मास्क पहनना अनिवार्य कर चुकी है।

mask compulsory in delhi, मास्क पहनना अनिवार्य, delhi, Coronavirus, lockdown, Arvind Kejriwal, लॉकडाउन, कोरोना वायरस, दिल्ली, mask

बुधवार को अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मुद्दे पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजधानी के सभी सांसदों के साथ बैठक भी की है। मीटिंग वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में दिल्ली के सभी लोकसभा सांसद और राज्यसभा सदस्य भी मौजूद रहे। मीटिंग के बाद सीएम ने ट्वीट कर बताया कि दिल्ली के सभी सांसदों ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए कई अच्छे सुझाव दिए हैं। उनको सरकार जल्द ही लागू करेगी।

बता दें कि दिल्ली देश के उन राज्यों में शामिल है, जो कोरोना से काफी ज्यादा प्रभावित हैं। कोरोना प्रभावित महाराष्ट्र देश का सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। महाराष्ट्र में अब तक इस वायरस के 1018 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। राज्य में 64 लोगों की मौत हो चुकी है। तमिलनाडु में 690 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इसके बाद राजधानी दिल्ली में कोरोना के अब तक 576 केस सामने आए हैं।

देश में कोविड-19 के मामलों की संख्या पांच हजार के पार हो चुकी है। अब तक देश में इसके 5274 केस सामने आ चुके हैं। वहीं 149 लोगों की मौत हो चुकी है। 4714 लोगों का अभी इलाज चल रहा है और 411 लोगों को रिकवर होने के बाद छुट्टी मिल चुकी है।

दुनिया में इस वायरस से पीड़ितों की संख्या 14 लाख, 50 हजार हो गई है। वहीं अब तक 83 हजार से ज्यादा लोगों की जान ये वायरस ले चुका है। 10 लाख, 55 हजार लोगों का इलाज चल रहा है, वहीं तीन लाख लोग अब तक इस बीमारी से रिकवर हो चुके हैं। इटली, स्पेन, अमेरिका के बाद अब फ्रांस में भी कोरोना से मरने वालों की संख्या 10000 के पार हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+