Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Coronavirus इफेक्ट: एक्शन में मोदी सरकार, पाकिस्तान समेत चार देशों के बॉर्डर सील

Coronavirus इफेक्ट: एक्शन में मोदी सरकार,पाकिस्तान समेत चार देशों के बॉर्डर सील, भारत में करोना मरीजों की संख्या 100 के पार

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या 90 के पार हो गई है। अब तक इस वायरस की चपेट में आने की वजह से 2 लोगों की मौत हो गई है। इस वायरस से लड़ने के लिए केंद्र सरकार ने कमर कस ली है। सरकार कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। सरकार ने कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए COVID-19 को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है। सरकार ने संक्रमण को रोकने के लिए बॉर्डर सील करने का फैसला किया है।

Recommended Video

    CoronaVirus : India में National Disaster घोषित, Borders Seal किए गए | वनइंडिया हिंदी

     पाकिस्तान बॉर्डर सील

    पाकिस्तान बॉर्डर सील

    केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए पाकिस्तान बॉर्डर को सील करने का फैसला किया है। केंद्र सरकार ने विदेशों से आने वाले कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पाकिस्तान समेत पांच पड़ोसी देशों के साथ लगे बॉर्डर को सील करने का आदेश जारी कर दिया है। सरकार कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। इसके संक्रमण को रोकने के लिए भारत सरकार ने भारत-पाकिस्तान सीमा को सील करने का फैसला किया है।

    करतारपुर कॉरिडोर भी किया गया बंद

    करतारपुर कॉरिडोर भी किया गया बंद

    भारत सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रविवार रात से करतारपुर साहिब कॉरिडोर को भी बंद करने का आदेश दिया है। दरअसल पिछले साल नवंबर पर इस कॉरिडोर को खोला गया था, जिसके बाद रोजाना करीब 600 से 800 लोग इसके जरिए करतारपुर साहिब के दर्शन करने जा रहे थे, लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बाद ये संख्या घटकर 250 रह गई थी। जिसके बाद अब भारत सरकार ने इसे कुछ दिनों के लिए सील करने के निर्देश दिए हैं।

    पाकिस्तान समेत इन सीमाओं को किया गया सील

    पाकिस्तान समेत इन सीमाओं को किया गया सील

    भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ-साथ भारत-नेपाल, भारत-बांग्लादेश, भारत-भूटान, भारत-म्यांमार सीमाओं को भी बंद करने का फैसला किया है। सरकार के निर्देश के बाद 14 मार्च रात 12 बजे के बाद इन सीमाओं को बंद कर दिया गया है। सील होने के बाद इस सीमाओं से लोगों की आवाजाही को रोक दिया गया है। सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देश के मुताबिक चेकप्वाइंट के जरिए सभी यात्रियों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+