Coronavirus: एक दिन में रिकॉर्ड 2.48 लाख से अधिक सैंपल की हुई टेस्टिंग, रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 60.77 प्रतिशत

नई दिल्‍ली। भारत में कोरोना वायरस के मामले 6.73 लाख के पार चले गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह 8:30 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना केस 6,73,165 हो गए हैं। शनिवार तक कुल 6,48,315 मामले थे। यानी 24 घंटों में 24850 नए मामले सामने आए हैं। कुल मामलों में से 244814 सक्रिय मामले हैं। वहीं, अभी तक 409082 मरीज संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं। देश में कोरोना अबतक 19268 लोगों की जान ले चुका है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से 613 लोगों की मौत हुई।

Coronavirus: एक दिन में रिकॉर्ड 2.48 लाख से अधिक सैंपल की हुई टेस्टिंग

भारत सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक देश के 786 सरकार और 314 प्राइवेट लैब में पिछले 24 घंटे में 2 लाख, 48,934 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। अब तक कुल 97,89,066 सैंपल टेस्ट किए गए। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये भी बताया देश में रिकवरी रेट बढ़कर 60.77 प्रतिशत हो गई है। 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की रिकवरी रेट देश की औसत दर से ज्यादा है। इसमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली और गुजरात भी शामिल है।

दुनियाभर में कोरोना संक्रमित 1.13 करोड़ के पार

कोरोना वायरस महामारी की चपेट में आज लगभग पूरी दुनिया आ चुकी है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, दुनिया में कोविड-19 संक्रमित मामले 11,381,438 हो गए हैं। वहीं, इस संक्रमण से अबतक 533,473 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि, कोरोना से रिकवर हुए लोगों की तादाद भी 6,439,803 हो चुकी है।

अभी एक्टिव केस की संख्या 4,411,632 है। हालांकि पॉजिटिव यह है कि करीब 99 फीसदी केस माइल्ड हैं। कोरोनावायरस महामारी ने अमेरिका को बुरी तरह चपेट में लिया है। वहां 2,935,770 लोग कोविड19 संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। जबकि 132,318 लोगों की जान अबतक जा चुकी है। दुनिया के करीब 213 देश अभी इस महामारी की चपेट में हैं। अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या ब्राजील, रूस और भारत में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+