कोरोना वायरस: दुनिया भर में 21 हजार से ज्यादा लोगों की मौत, 4.7 लाख लोग संक्रमित
नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है, इस वायरस के कारण दुनियाभर में अब तक 21 हजार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 4.5 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। इस वक्त दुनिया की आबादी का एक बड़ा हिस्सा अपने घरों में रहने को मजबूर है। इस वायरस ने चीन के बाद इटली, स्पेन और अमेरिका जैसे देशों को बुरी तरह चपेट में लिया है।

Recommended Video
वहीं, भारत में अभी तक कोरोना वायरस से 600 से अधिक केस सामने आ चुके हैं। भारत के अलावा दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन है ताकि इस वायरस के प्रसार को रोका जा सके। ये वायरस दुनिया के 182 देशों में फैल चुका है। पिछले 24 घंटों में 738 लोगों की मौत के बाद स्पेन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 3,400 से अधिक हो गई। स्पेन सरकार ने बीजिंग से चिकित्सा आपूर्ति खरीदने के लिए 432 मिलियन-यूरो (467 मिलियन डॉलर) के सौदे की घोषणा की।
इटली में मौत का आंकड़ा 24 घंटे में 683 मौतों के बाद 7,503 तक पहुंच गया है जो कि सबसे ज्यादा है। जबकि अमेरिका में भी 1,027 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1,330 हो गई है, कोरोना वायरस को देखते हुए पेरिस में मेट्रो और रेल सेवाओं में कटौती की गई है।
नीदरलैंड में मरने वालों की संख्या 356 हो गई है। मीडिल ईस्ट की बात करें तो ईरान में मरने वालों की संख्या 2000 से अधिक हो गई है। वहीं, भारत में अभी तक 606 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 11 लोगों की मौत भी इस वायरस के कारण हो चुकी है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पीएम मोदी ने पूरे देश में लॉकडाउन का ऐलान किया था, ये लॉकडाउन 21 दिनों का होगा।












Click it and Unblock the Notifications